मेक्सिको में गोलीबारी में छह नागरिकों, एक सैनिक की मौत

मेक्सिको सिटी : दक्षिणी मेक्सिको के गुरेरो राज्य में बंदूकधारियों और सैनिकों के बीच सशस्त्र झड़प में सात लोग मारे गये. राज्य के सुरक्षा प्रवक्ता रॉबर्टो अल्वारेज ने एक बयान में बताया कि अल नारांजो शहर में कल सुबह सैनिकों पर गोलीबारी में छह नागरिकों और एक सैनिक की मौत हो गयी. गुरेरो मादक पदार्थ […]

मेक्सिको सिटी : दक्षिणी मेक्सिको के गुरेरो राज्य में बंदूकधारियों और सैनिकों के बीच सशस्त्र झड़प में सात लोग मारे गये.

राज्य के सुरक्षा प्रवक्ता रॉबर्टो अल्वारेज ने एक बयान में बताया कि अल नारांजो शहर में कल सुबह सैनिकों पर गोलीबारी में छह नागरिकों और एक सैनिक की मौत हो गयी. गुरेरो मादक पदार्थ गिरोहों की हिंसा के लिए कुख्यात है.

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि गल्फ मादक पदार्थों के एक समूह के नेता को कल उत्तरी शहर मोंटेरेरी से पकड़ा गया. राष्ट्रीय सुरक्षा आयुक्त रेनातो सालेस ने उसकी पहचान हेक्टर अद्रियन के रूप में की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >