सोमवारी से पहले भक्तों की बढ़ी रफ्तार

देवघर : श्रावणी मेला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, बाबा नगरी में हर तरफ कांवरिये ही दिख रहे हैं. शुक्रवार को पट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर बोलबम के जयकार से गूंज उठा. गुरुवार को कुल 71 हजार कांवरियों ने जलार्पण कर मंगल कामना की. इससे पहले पट खुलने के समय कांवरियों की कतार […]

देवघर : श्रावणी मेला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, बाबा नगरी में हर तरफ कांवरिये ही दिख रहे हैं. शुक्रवार को पट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर बोलबम के जयकार से गूंज उठा. गुरुवार को कुल 71 हजार कांवरियों ने जलार्पण कर मंगल कामना की. इससे पहले पट खुलने के समय कांवरियों की कतार बीएड कॉलेज के पार पहुंच गयी थी. वहीं दो घंटे में सुबह करीब छह बजे तक नेहरू पार्क तक कांवरियों की कतार सिमट गयी. वहीं दिन ढलने के साथ नेहरु पार्क के सभी स्पाइरल पूरी तरह से खाली हो गये.
कांवरियों को सीधे रूट लाइन होते हुए मंदिर तक भेजने की व्यवस्था जारी रही. वहीं अरघा से इतनी तेज गति से जलार्पण होने का असर शीघ्र दर्शनम काउंटर में भी देखने को मिला. शाम छह बजे तक मुख्य अरघा से करीब 51 हजार, बाह्य अरघा से करीब 10 हजार तथा शीघ्र दर्शनम से 2629 भक्तों ने जलार्पण किया.
अभी से सोमवारी की तैयारी में जुटा मंदिर प्रशासन
बाबा मंदिर प्रशासन ने अभी से सोमवारी की तैयारी शुरू कर दी है. रविवार व सोमवार को शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था को पूरी तरह से बंद रखा जायेगा. वहीं प्रशासन ने बाबा मंदिर परिसर में तैनात दंडाधिकारियों को शनिवार से ही देर रात दो बजे से सोमवार पट बंद होने तक मंदिर में पैनी नजर रखने को कहा गया है. साथ ही बाबा मंदिर में कार्यरत बिजली, पानी व अन्य कार्य से संबंधित सभी कर्मचारियों को पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >