27 को नहीं 28 जुलाई को सीएम करेंगे मेला का उदघाटन

देवघर : 28 जुलाई को दुम्मा बार्डर पर सीएम रघुवर दास विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह में उनके साथ जिले के दोनों मंत्रियों के अलावा सांसद निशिकांत दुबे अौर भाजपा के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है. यह जानकारी देवघर विधायक नारायण दास ने दी. उन्होंने बताया कि उद्घाटन का […]

देवघर : 28 जुलाई को दुम्मा बार्डर पर सीएम रघुवर दास विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह में उनके साथ जिले के दोनों मंत्रियों के अलावा सांसद निशिकांत दुबे अौर भाजपा के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है. यह जानकारी देवघर विधायक नारायण दास ने दी. उन्होंने बताया कि उद्घाटन का समय 10 बजे निर्धारित किया गया है.
हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जिला प्रशासन को अब तक कार्यक्रम का ब्योरा नहीं मिला है. कल के अंक में उद्घाटन की तिथि 27 जुलाई छप गयी थी. इसका हमें खेद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >