160 अफ्रीकी आव्रजकों को ले जा रही नौका डूबी

सना : अफ्रीका से 160 आव्रजकों को लेकर आ रही नौका शाबवा प्रांत के पास डूब गयी. यमन के सुरक्षा अधिकारियों और कबायली नेताओं ने उक्त जानकारी दी. किसी के हताहत होने या किसी को बचाये जाने के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं है. अधिकारियों और कबायली नेताओं ने बताया कि महिलाओं और […]

सना : अफ्रीका से 160 आव्रजकों को लेकर आ रही नौका शाबवा प्रांत के पास डूब गयी. यमन के सुरक्षा अधिकारियों और कबायली नेताओं ने उक्त जानकारी दी. किसी के हताहत होने या किसी को बचाये जाने के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं है.

अधिकारियों और कबायली नेताओं ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित सोमालिया से 100 और इथियोपिया से 60 लोगों को लेकर यह नौका गुरुवार को सोमालिया के बोसासो बंदरगाह से रवाना हुई थी. सभी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर जानकारी दी. अधिकारी मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं, जबकि कबायली नेताओं ने अपने खिलाफ कार्रवाई के डर से ऐसा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >