राजनीति में जल्दी ही डेब्यू करेंगे नवाज शरीफ के नाती जुनैद, ले रहे हैं ट्रेनिंग

लाहौर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती जुनैद सफदर राजनीति में कदम रख रहे हैं. शरीफ परिवार की तीसरी पीढ़ी से सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले जुनैद पहले सदस्य हैं. द ‘ न्यूज ‘ ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि मरियम नवाज और कैप्टन मोहम्मद सफदर के बेटे […]

लाहौर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती जुनैद सफदर राजनीति में कदम रख रहे हैं. शरीफ परिवार की तीसरी पीढ़ी से सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले जुनैद पहले सदस्य हैं. द ‘ न्यूज ‘ ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि मरियम नवाज और कैप्टन मोहम्मद सफदर के बेटे जुनैद आज कल पाकिस्तान मुस्लिम लीग – नवाज के कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं.

अखबार के मुताबिक , शरीफ के आवास के आसपास जुनैद की तस्वीरों वाले पोस्टर आदि भी लगे हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि बेहद युवा जुनैद फिलहाल अपने नाना नवाज शरीफ से राजनीति का प्रशिक्षण ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >