नवाज शरीफ व उनके परिवार पर लग सकता है यात्रा संबंधी प्रतिबंध

इस्लामाबाद: पनामा पेपर्स मामले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के चार लोगों के जल्द ही देश से बाहर जाने पर रोक लग सकती है. पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी प्राधिकरण ने उनके नाम निकास नियंत्रण सूची में डालने की प्रक्रियाशुरू कर दी है. पाकिस्तान अखबार डॉन ने यह खबर दी […]

इस्लामाबाद: पनामा पेपर्स मामले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के चार लोगों के जल्द ही देश से बाहर जाने पर रोक लग सकती है. पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी प्राधिकरण ने उनके नाम निकास नियंत्रण सूची में डालने की प्रक्रियाशुरू कर दी है. पाकिस्तान अखबार डॉन ने यह खबर दी है.

सर्वोच्च न्यायालय ने इस साल जुलाई में 67 साल के शरीफ को आय के ज्ञात सूत्रों से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने के मामले को लेकर प्रधानमंत्री पद के अयोग्य करार दिया गया था जिसके बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दिया. पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार के कुछ लोगों पर लंदन में उनकी संपत्तियों के स्वामित्व को लेकर मामले दर्ज हैं.

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने जुलाई में आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद गत आठ सितंबर को शरीफ, उनके बच्चों और दामाद के खिलाफ इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत में तीन मामले दर्ज किए थे.

खबर के अनुसार लाहौर के एनएबी कार्यालय ने कल शरीफ, उनके दो बेटों – हुसैन एवं हसन, बेटी मरियम और दामाद मोहम्मद सफदर के नाम निकास नियंत्रण सूची (ईसीएल) में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

इस्लामाबाद स्थित एनएबी के प्रवक्ता के अनुसार इसीएल में नाम जुड़ने पर शरीफ परिवार की विदेश की यात्रा पर प्रतिबंध लग सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >