श्रीनगर : पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. जम्मू कश्मीर के साम्बा सेक्टर के अरनिया में पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया. वहीं एक जवान के घायल होने की खबर है. शहीद जवान का नाम बृजेंद्र बहादुर सिंह है.
पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक नागरिक भी जख्मी हुआ है. उधर, बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के नौगाम में लश्कर कमांडर अबु इस्माइल अपने साथी अबु कासिम समेत सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में मारा गया था. पाकिस्तानी आतंकी अबु इस्माइल को आतंकी अबु दुजाना के मारे जाने के बाद लश्कर की कमान सौंपी गई थी. अबु इस्माइल जुलाई में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था.
