Los Angeles Wildfire: हर तरफ आग ही आग, 10 हजार से ज्यादा घर स्वाहा, होने लगी लूटपाट, देखें वीडियो

Los Angeles Wildfire: अमेरिका के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में आग लगातार फैल रही है. इस सप्ताह आग की दो बड़ी घटनाओं ने कम से कम 10,000 इमारतों को जलाकर खाक कर दिया है. आग से इतने बड़े पैमाने पर तबाही इससे पहले कभी नहीं देखी गई है.

Los Angeles Wildfire

Los Angeles Wildfire: अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास जंगलों में लगी भीषण आग से तबाही मची है. आग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. अरबों का नुकसान हो चुका है. बताया जा रहा है कि आग के कारण कम से कम 10 हजार मकान, इमारतें और अन्य संरचनाएं जलकर राख हो चुकी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कैनेथ नामक नयी जगह पर आग लग गई है. हजारों लोगों को इलाके से हटाया जा रहा है. आग की सैटेलाइट इमेज भी आई है, जिसे देखने से साफ हो जाता है कि अमेरिका में फैल रही यह आग कितनी भयावह है. जंगल की आग ने शहरों के भी बड़े हिस्से को अपनी जद में ले लिया है.शुक्रवार को आग केनेथ में फैला इसके बाद इसकी जद में वेस्ट हिल्स के आस-पास के इलाकों और वेंचुरा काउंटी पास स्थित सैन फर्नांडो घाटी भी आ गई. लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास लगी भीषण आग में बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन समेत विभिन्न हस्तियों के मकान जलकर राख हो गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >