https://www.youtube.com/watch?v=Ifj9ex5Ye4M&feature=youtu.be
ओरमांझी में मौजूद बिरसा जैविक उद्यान में दिल दहला देने वाली घटना हुई. जैविक उद्यान में अनुष्का नाम की बाघिन ने एक युवक को मार डाला और उसका खून पी गयी. इस सनसनीखेज घटना के बाद बिरसा जैविक उद्यान को सील कर दिया गया.
इस घटना के बाद उद्यान में काम करने वाले कर्मचारियों सहित वहां घूमने आये लोग भी दहशत में आ गए. आनन-फानन में पुलिस को खबर दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक का शव बरामद किया.
