Kashi Vishwanath Dham: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को लेकर पीएम मोदी सोमवार को दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे. यहां से पीएम मोदी सबसे पहले काल भैरव मंदिर के दरबार में पहुंचे. जहां पीएम मोदी की नजर उतारी गई. पीएम मोदी ने विधि-विधान से महादेव का पूजन किया. काल भैरव मंदिर के बाहर पीएम मोदी को लोगों ने पगड़ी भेंट की. इस दौरान पीएम मोदी की झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. पीएम मोदी के काल भैरव मंदिर पहुंचने के साथ ही लोगों ने ‘हर-हर महादेव’ से उनका स्वागत किया.
Kashi Vishwanath Dham: लोकार्पण से पहले काल भैरव दरबार में पीएम मोदी, ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ की गूंज
पीएम मोदी सबसे पहले काल भैरव मंदिर के दरबार में पहुंचे. जहां पीएम मोदी की नजर उतारी गई. पीएम मोदी ने विधि-विधान से महादेव का पूजन किया. काल भैरव मंदिर के बाहर पीएम मोदी को लोगों ने पगड़ी भेंट की.
