उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमें डिप्टी एसपी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गये. फायरिंग में सात पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. पुलिस ने कानपुर के चौबेपुर थाना इलाके में दबिश दी थी. इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस को घेरकर गोलियां बरसा दी. पुलिस कुख्यात बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गयी थी. इसी दौरान हमला कर दिया गया. घटना पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया. साथ ही भरोसा दिया कि पुलिसकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

Abhishek Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >