Israel Iran War: ईरान पर और कसेगा शिकंजा, अमेरिका लगाने जा रहा है नये सिरे से प्रतिबंध, Video

Israel Iran War: आने वाले समय में ईरान की मुश्किलें बढ़ेने वाली है. अमेरिकी ईरान के मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रमों और कड़े प्रतिबंध लगा सकता है. इसके अलावा अमेरिका ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और ईरान के रक्षा मंत्रालय का समर्थन करने वाली संस्थाओं पर भी नये प्रतिबंध लगा सकता है.

Israel Iran War:अमेरिका आने वाले समय में ईरान के मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रमों पर नए प्रतिबंध लगाएगा. व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन यह जानकारी दी है. जेक सुलिवन ने कहा कि ईरान पर अमेरिका नये सिरे से कड़े प्रतिबंध लगाएगा. अमेरिकी प्रतिबंध के तहत न सिर्फ ईरान की मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रम शामिल है, बल्कि इसके तहत ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और ईरान के रक्षा मंत्रालय का समर्थन करने वाली संस्थाएं भी शामिल होंगी. वहीं, ईरान से बदला लेने के लिए इजराइल भी तैयारी कर रहा है. इजराइल के सेना प्रमुख ने कहा कि उनका देश पिछले हफ्ते हुए ईरान के हमले का जवाब देगा. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इजराइल ऐसा कब और कैसे करेगा. इजराइल ने दो सप्ताह पहले सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास की इमारत पर कथित तौर पर हमला किया था, जिसके जवाब में ईरान ने शनिवार को इजराइल पर हमला किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >