Bihar News:कानून के हाथ लंबे होते हैं,बिहार पुलिस ने साबित कर दिया,देखें वीडियो

बिहार के जमुई जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया जिसे आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. दरसल बैद्यनाथ यादव नाम के एक युवक के खिलाफ पहले से गैर-जमानती वारंट जारी था.इसके बाद उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को भूसे के ढेर में छिपा लिया

कानून के हाथ लम्बे होते हैं और ये बात बिहार के जमुई पुलिस पर सटीक बैठता है.अपराधी अक्सर पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन जमुई में एक आरोपी ने ऐसा कारनामा किया, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते.

Also Read:Ujjain Mahakal Viral Video: महाकाल मंदिर में कर्मचारी का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, 10 कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित

एक अजीबो गरीब मामला सामने आया जिसे आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. दरसल बैद्यनाथ यादव नाम के एक युवक के खिलाफ पहले से गैर-जमानती वारंट जारी था. जब जमुई जिले के खैरा थाना की पुलिस वारंटी को  उसे गिरफ्तार करने उसके गांव पहुंची, तो उसने बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया. उसने भूसे के ढेर में अपना शरीर छिपा लिया, लेकिन सांस लेने के लिए चेहरा बाहर रखा, और यहीं से उसकी गलती हो गई. पुलिस की पैनी नजरों ने तुरंत उसे पहचान लिया, और उसकी इस हास्यास्पद कोशिश का भंडाफोड़ हो गया. और पुलिसकर्मी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

Also Read:Singham Again: इस दिवाली होगा दो बड़ी फिल्मों का धमाका, रूह बाबा से भिड़ने को तैयार हैं सिंघम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >