Corona crisis : लॉकडाउन के 60 दिन पूरे, कोरोना के खिलाफ जंग में कहां पहुंचा 'झारखंड'
झारखंड में कोरोना वायरस के नये मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. शनिवार 23 मई को झारखंड में 20 नये मामले सामने आये हैं. पॉजिटिव पाये गये मरीजों में से सबसे ज्यादा 11 मरीज कोडरमा से हैं. सिमडेगा से 4 मरीज हैं. जमशेदपुर से 3 और रांची से 2 नये मरीज मिले हैं. इन नये मामलों के सामने आते ही सूबे में संक्रमितों की संख्या 350 हो गयी है.
