Viral Video: झांसी में दुल्हन की विदाई में चला बुलडोजर, वीडियो ने मचाया तहलका

Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दुल्हन की विदाई अनोखे अंदाज में हुई, जहां 12 बुलडोजरों की शानदार कतार उसके पीछे चली, देखिए ये वीडियो.

Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जहां शादी में दुल्हन की विदाई किसी कार या डोली में नहीं बल्कि दर्जन भर बुलडोजर के साथ की गई. जब लोगों ने यह नजारा देखा तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं. बताया जा रहा है कि झांसी में 20 फरवरी को राहुल नाम के एक व्यक्ति की शादी करिश्मा से हुई थी. शादी होने के बाद जब सुबह विदाई का समय आया, तभी अचानक से घर के बाहर पूरे 12 बुलडोजर की लाइन लग गई. जिसे देख लोग हैरान रह गए. पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि इसमें लड़की विदा होगी, लेकिन कुछ देर बाद जब उनकी विदाई का काफिला बुलडोजर में निकला तो, रास्ते पर लोग खड़े हो देखते रह गए. वहां मौजूद कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया. सोशल मीडिया पर इस अनोखी विदाई का वीडियो धूम मचा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो को शेयर किया गया@PradeepSharma_9 नाम के यूजर ने.

यह भी पढ़े : Viral Video: टीटीई साहब ले रहे थे रिश्वत, शख्स ने बनाया वीडियो तो धमकी देते हुए कह दिया ये

यह भी पढ़े : Mahakumbh Viral Video: ‘डिजिटल गंगा स्नान’ का बिजनेस, तस्वीरें गंगा में डुबोने के बदले ली जा रही मोटी रकम, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >