Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी या अंकिता लोखंडे, कौन बनेगा विनर? आज रात होगा खुलासा

आज सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले है.इस समय ये खुलासा कर पाना बेहद ही मुश्किल है कि बिग बॉस 17 का विजेता कौन होगा लेकिन खबरों के हिसाब से अंकिता लोखंडे और मुन्नवर फारूकी इस साल के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं.

बिग बॉस 17 का फिनाले आज है और टॉप 5 में मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और अरुण मैशेट्टी हैं. सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो कभी भी सुर्खियों में आने में असफल नहीं हुआ. ग्रैंड फिनाले शाम 6 बजे शुरू होगा और विजेता की घोषणा आधी रात को की जाएगी. कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर आप बिग बॉस 17 के फिनाले शो को लाइव देख सकते है और एंजॉय कर सकते है. बिग बॉस 17 के विनर को 30-40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी. इसके अलावा उन्हें एक कार भी मिलेगी. बिग बॉस 17 की ट्रॉफी शो की थीम ‘दिल दिमाग, दम’ का अद्भुत प्रतिनिधित्व है. बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट मुनव्वर फारुकी एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर ट्रेंड कर रहे हैं.’ फिनाले में अंकिता और विक्की जैन रोमांटिक परफॉर्मेंस के लिए पूरी तरह तैयार हैं. दोनों कभी खुशी कभी गम गाने पर डांस करेंगे. इस समय ये खुलासा कर पाना बेहद ही मुश्किल है कि बिग बॉस 17 का विजेता कौन होगा लेकिन खबरों के हिसाब से अंकिता लोखंडे और मुन्नवर फारूकी इस साल के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >