Badrinath Dham Traffic Update: यात्रियों के सैलाब से प्रशासन अलर्ट, नया रूट प्लान लागू
बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे उत्तराखंड के सड़क नेटवर्क पर दबाव बढ़ गया है। चमोली के एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए जोशीमठ–मारवाड़ी–विष्णुप्रयाग मार्ग पर वन-वे सिस्टम लागू किया गया है। वहीं, नरसिंह मंदिर के पास गेट सिस्टम के जरिए वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुगम बनाने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
Official Website: https://www.prabhatkhabar.com/
Install Prabhat Khabar Android App: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.readwhere.whitelabel.prabhatkhabar
Subscribe to our Channel: https://www.youtube.com/prabhatkhabartv
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/prabhat.khabar/
Follow us on Twitter: https://twitter.com/prabhatkhabar
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/prabhat.khabar/
For Grievance related queries visit https://www.prabhatkhabar.com/grievance