Bihar Flood: बाढ़ पीड़ितों के लिए Pappu Yadav ने खुद छानी पूरी | Viral Video
बिहार में बाढ़ (Bihar Flood) का कहर जारी है और कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं. ऐसे में सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) एक बार फिर लोगों की मदद के लिए जमीन पर उतर आए हैं. सोशल मीडिया पर पप्पू यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वह बाढ़ पीड़ितों के लिए खुद अपने हाथों से पूरी छानते और भोजन की व्यवस्था करते नजर आ रहे हैं. पप्पू यादव लगातार बाढ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और राहत सामग्री बांट रहे हैं.