Nagpur Bank Robbery: SBI में मिर्ची डालकर लूट, Police ने 30 मिनट में पकड़ा
Nagpur Bank Robbery: नागपुर के सक्करदरा स्थित एसबीआई ब्रांच में दिनदहाड़े एक फिल्मी स्टाइल में लूट की घटना सामने आई है. आरोपी ने बैंक कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 4 लाख रुपये लूट लिए. लेकिन नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 30 मिनट के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली.