असम के गोलाघाट जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहाँ इंसानी लापरवाही के चलते एक जंगली हाथी की गर्दन में भारी-भरकम ट्रैक्टर का टायर फंस गया था। टायर फंसने की वजह से हाथी की जान पर गंभीर संकट आ गया था और उसे सांस लेने में भी भारी परेशानी हो रही थी। सूचना मिलने पर असम वन विभाग की फ्रंटलाइन टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी की गर्दन से टायर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
यह घटना इंसानों के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि जंगलों के आसपास कचरा या कबाड़ न फेंके, जो मूक वन्यजीवों के लिए मौत का जाल बन जाता है। ऐसे ही तमाम बड़ी खबरों और अपडेट्स के लिए देखते रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar)।
Official Website: https://www.prabhatkhabar.com/
Install Prabhat Khabar Android App: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.readwhere.whitelabel.prabhatkhabar
Subscribe to our Channel: https://www.youtube.com/prabhatkhabartv
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/prabhat.khabar/
Follow us on Twitter: https://twitter.com/prabhatkhabar
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/prabhat.khabar/
For Grievance related queries visit https://www.prabhatkhabar.com/grievance