CJP Protest: NEET पेपर लीक पर छात्रों का हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर AAP छात्र विंग का जोरदार प्रदर्शन
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के छात्र विंग ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. छात्रों का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं. इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन के दौरान सरकार और संबंधित एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग भी की गई.