Nepal Flood 2026 में हुई भीषण तबाही के बाद अब जब लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं, तो उन्हें सिर्फ मलबा और बर्बादी दिखाई दे रही है। कई परिवारों के घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। घरों में रखा कपड़ा, फर्नीचर, खाने-पीने का सामान और दूसरी जरूरी चीजें बाढ़ में बह गईं। कई महिलाओं के लिए अपने उजड़े घर को दोबारा देखना बेहद भावुक कर देने वाला पल है। नेपाल में बाढ़ के बाद हजारों घर क्षतिग्रस्त या पूरी तरह तबाह हुए हैं और बड़ी संख्या में लोगों को तत्काल आश्रय की जरूरत है। बाढ़ का पानी भले ही उतरने लगा हो, लेकिन प्रभावित परिवारों के सामने अब घर दोबारा बनाने और जिंदगी को पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती है।
Official Website: https://www.prabhatkhabar.com/
Install Prabhat Khabar Android App: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.readwhere.whitelabel.prabhatkhabar
Subscribe to our Channel: https://www.youtube.com/prabhatkhabartv
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/prabhat.khabar/
Follow us on Twitter: https://twitter.com/prabhatkhabar
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/prabhat.khabar/
For Grievance related queries visit https://www.prabhatkhabar.com/grievance