राम मंदिर दान विवाद को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से पूरे हिंदू समाज को पीड़ा हुई है। उन्होंने सभी दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। साथ ही मंदिर ट्रस्ट से भविष्य में एक भी रुपये के दुरुपयोग को रोकने के लिए पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की अपील की। आलोक कुमार ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग 2027 के चुनाव को ध्यान में रखकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
Official Website: https://www.prabhatkhabar.com/
Install Prabhat Khabar Android App: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.readwhere.whitelabel.prabhatkhabar
Subscribe to our Channel: https://www.youtube.com/prabhatkhabartv
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/prabhat.khabar/
Follow us on Twitter: https://twitter.com/prabhatkhabar
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/prabhat.khabar/
For Grievance related queries visit https://www.prabhatkhabar.com/grievance