रांची-रामगढ़ उच्च पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। चुटुपालु के पास सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के समीप दोपहर करीब 3 बजे ईंट से भरे हाइवा और दूध लदे टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का चालक करीब एक घंटे तक स्टेयरिंग में फंसा रहा। मौके पर पहुंची टीम ने हैडरा की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला।
घायल चालक को तुरंत ओरमांझी सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार के खतरे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Official Website: https://www.prabhatkhabar.com/
Install Prabhat Khabar Android App: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.readwhere.whitelabel.prabhatkhabar
Subscribe to our Channel: https://www.youtube.com/prabhatkhabartv
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/prabhat.khabar/
Follow us on Twitter: https://twitter.com/prabhatkhabar
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/prabhat.khabar/
For Grievance related queries visit https://www.prabhatkhabar.com/grievance