CM Yogi: शांति और सौहार्द के लिए सनातन धर्म में लेना पड़ेगा शरण, बोले सीएम योगी- संस्कृत को बनाना होगा माध्यम

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शांति और  सौहार्द का मार्ग प्रशस्त करना है तो सबको सनातन धर्म की ही शरण में ही आना पड़ेगा. सनातन धर्म ही लोकमंगल और लोक कल्याण का वास्तविक मार्ग है, जो सभी के कल्याण की भावना से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि यदि हमें सनातन धर्म को बचाना है, तो उसके लिए संस्कृत को माध्यम बनाना पड़ेगा.

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर समाज में शांति और सौहार्द का मार्ग प्रशस्त करना है, तो सबको सनातन धर्म की शरण में आना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही लोकमंगल और लोक कल्याण का वास्तविक मार्ग है, जो सभी के कल्याण की भावना से जुड़ा है. मुख्यमंत्री ने यह बातें श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम में आयोजित कार्यक्रम में कहीं, जहां उन्होंने लैपटॉप और सिलाई मशीन का वितरण किया, पौधरोपण किया और गौशाला में गायों को चारा, गुड़ और फल खिलाया.

संस्कृत को बनाना होगा सनातन धर्म की आधारभूत शक्ति

  • सीएम योगी ने कहा कि यदि हमें सनातन धर्म को बचाना है, तो उसके लिए संस्कृत को माध्यम बनाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की आत्मा है. आने वाले समय में संस्कृत ही दुनिया को जोड़ने वाली भाषा बनेगी.
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार संस्कृत के उत्थान के लिए कई ठोस कदम उठा रही है.
  • संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है.
  • अब सरकार इन छात्रों के भोजन और आवास के लिए भी अनुदान देने की तैयारी कर रही है.
  • संस्कृत में विशिष्ट शोध और उच्च अध्ययन करने वालों के लिए नई स्कॉलरशिप योजना जल्द लागू की जाएगी.
  • उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि संस्कृत के माध्यम से भारत की ज्ञान परंपरा को फिर से विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित किया जाए.”

अन्नपूर्णा मठ समाज निर्माण और नारी स्वावलंबन का केंद्र- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने अन्नपूर्णा मठ की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा, “यह मठ न केवल बालिकाओं को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर कर रहा है, बल्कि समाज में संस्कार और शिक्षा की नई दिशा दे रहा है.” सीएम ने बताया कि अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष 250 बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे वे अपने परिवार की आजीविका में सहयोग कर सकें.

भारतीय संस्कृति में नारी का सर्वोच्च स्थान

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने नारी गरिमा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च स्थान दिया है. उन्होंने कहा, “भारत की परंपरा सदैव से मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और आदर का भाव रखती आई है. हमने धरती को मां माना, गंगा को मां कहा और मां अन्नपूर्णा की कृपा से ही अन्न प्राप्त किया.”

प्रधानमंत्री मोदी ने नारी गरिमा को दिया नया आयाम- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी गरिमा को सम्मान देने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा-

  • “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, 12 करोड़ घरों में शौचालय, 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन और 3 करोड़ घरौनी दस्तावेज जैसी योजनाओं ने महिलाओं को सशक्त किया है.”
  • “अब घर की महिला को ही आवास का मालिकाना अधिकार दिया जा रहा है.”

रोजगार सृजन में वस्त्र उद्योग बनेगा नई शक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि के बाद सबसे अधिक रोजगार की संभावना वस्त्र उद्योग (Textile Industry) में है. उन्होंने बताया कि यूपी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) और पीएम मित्रा पार्क जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं, विशेषकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा, “हमने फ्लैटेड फैक्ट्री का कॉन्सेप्ट लागू किया है. अब काशी और प्रदेश की महिलाएं कपड़े बनाएंगी और पूरी दुनिया उसे पहनेगी.”

संस्कृत में सुरक्षित है भारत की ज्ञान परंपरा

सीएम ने कहा कि संस्कृत में निहित वेद, उपनिषद और व्याकरण भारत की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक हैं. उन्होंने कहा, “दुनिया का पहला विश्वविद्यालय तक्षशिला भारत में था और महर्षि पाणिनी ने संस्कृत के माध्यम से भाषा और इतिहास को अमर किया. आज भी ऋग्वेद जैसे ग्रंथ हमें बताते हैं कि भारत की ज्ञान परंपरा कितनी प्राचीन और गहन है.”

सरकार देगी अन्नपूर्णा मठ को पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्री अन्नपूर्णा मठ द्वारा संचालित सभी जनहितकारी कार्यों को हर संभव सहयोग देगी. उन्होंने कहा, “संस्कृत और सनातन धर्म के संरक्षण का कार्य समाज निर्माण की नींव है. इस दिशा में जो भी प्रयास होंगे, सरकार उसमें साथ खड़ी रहेगी.”

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई संत और जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम में श्री अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी जी महाराज, जगद्गुरु संतोषाचार्य जी महाराज (सतुआ बाबा), यमुनापुरी जी महाराज, महंत बालक देवाचार्य जी महाराज, मंत्री रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, अन्नपूर्णा सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >