Begusarai News (विपिन राज) : एफसीआइ थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहट रतन चौक के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गये.घायलों की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के कसहा गांव निवासी 55 वर्षीय रामनरेश यादव और 50 वर्षीय दिनश यादव के रूप में की गयी है.
एक की हालत गंभीर, ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर
घटना की जानकारी मिलते ही एफसीआइ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु बेगूसराय के एक निजी अस्पताल भें भर्ती कराया है. जहां एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल हो गया. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है.
Also Read : खेत में पटवन के लिए लगाए गए समरसेबल मोटर की चोरी, किसान परेशान
