Puri Howrah Vande Bharat: ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को PM मोदी ने दिया वंदे भारत ट्रेन का उपहार

Puri Howrah Vande Bharat Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वर्चुअली पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी. इसके साथ ही कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित किया. बता दें कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ट्रेन को दिन में एक बजे हरी झंडी दिखाकर पुरी स्टेशन से रवाना किये. इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद पुरी स्टेशन पर उपस्थित रहे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है. वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षीय भारतीय दोनों का प्रतीक बन रहा है.

Live Updates
7:35 PM. 18 May 23 2:05 PM. 18 May

ओडिशा में बिछाई गई 120 किमी के आसपास नई रेल लाइन

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 8-9 वर्षों में ओडिशा में रेल परियोजनाओं के बजट में काफी वृद्धि की गई है. 2014 के पहले 10 वर्षों में यहां हर वर्ष औसतन 20 किमी के आसपास ही रेल लाइनें बिछाई जाती थीं जबकि 2022-23 में यहां पर 120 किमी के आसपास नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं.

7:35 PM. 18 May 23 2:05 PM. 18 May

‘वंदे भारत ट्रेनें’ भी अब देश के हर किनारे को स्पर्श करेगी 

पीएम मोदी ने कहा भारत ने कोरोना जैसी महामारी की स्वदेशी वैक्सीन तैयार करके भी दुनिया को चौंका दिया था. इन सब प्रयासों में समान बात ये है कि ये सारी सुविधाएं किसी एक शहर या राज्य तक सीमित नहीं रहीं बल्कि सबके पास तेजी से पहुंचीं. हमारी ‘वंदे भारत ट्रेनें’ भी अब उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक देश के हर किनारे को स्पर्श करती हैं.

7:35 PM. 18 May 23 2:05 PM. 18 May

PM मोदी ने वर्चुअली ओडिशा में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली ओडिशा में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

7:35 PM. 18 May 23 2:05 PM. 18 May

वंदे भारत ट्रेन भारत ने अपने बलबूते ही बनाई : PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा आज का नया भारत टेक्नोलॉजी भी खुद बना रहा है और नई सुविधाओं को तेजी से देश के कोने-कोने में पहुंचा भी रहा है. ये वंदे भारत ट्रेन भारत ने अपने बलबूते ही बनाई है. आज भारत अपने बलबूते ही 5G टेक्नोलॉजी विकसित कर उसे देश के दूर-सुदूर क्षेत्र में लेकर जा रहा है.

7:35 PM. 18 May 23 2:05 PM. 18 May

देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा बीते वर्षों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है. इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि इस विकास में हर राज्य की भागीदारी है, देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है.

7:35 PM. 18 May 23 2:05 PM. 18 May

ओडिशा और प.बंगाल के लोगों को मिला वंदे भारत ट्रेन का उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ओडिशा और प.बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है. वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षीय भारतीय दोनों का प्रतीक बन रहा है.

मुख्य बातें

Puri Howrah Vande Bharat Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वर्चुअली पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी. इसके साथ ही कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित किया. बता दें कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ट्रेन को दिन में एक बजे हरी झंडी दिखाकर पुरी स्टेशन से रवाना किये. इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद पुरी स्टेशन पर उपस्थित रहे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है. वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षीय भारतीय दोनों का प्रतीक बन रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >