Lockdown in Bengal: लॉकडाउन के बीच बंगाल में पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत,देखें वीडियो

Lockdown in Bengal: लॉकडाउन के दौरान पश्‍चिम बंगाल के 24 परगना जिले में पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत हो गयी.

Lockdown in Bengal: लॉकडाउन के दौरान पश्‍चिम बंगाल के 24 परगना जिले में पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत हो गयी. जानकारी के अनुसार यहां राहत सामाग्री बांटने को लेकर स्थानीय लोग पुलिस से भिड़ गये. कई दिनों से लोगों को खाद्य सामाग्री नहीं मिल पा रहा था जिससे वे नाराज थे. इस झड़प में पांच पुलिसकर्मियों को चोट लगी है.

टीवी रिपार्ट के अनुसार जब पुलिस भीड़ को समझाने पहुंची तो कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया. इस भिड़ंत का वीडियो दिखाया जा रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी एक महिला पर लाठी चलाता नजर आ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार इस भिड़ंत में नदेडि़या थाना प्रभारी के सिर पर गंभीर चोट लगी है. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए 40 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गयी है जो 3 मई तक जारी रहेगी. केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा लोगों के बीच राहत सामाग्री बांटी जा रही है जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें.

वार्ड नंबर9 बदुरिया नगर पालिका पार्षद अरित्रा घोष ने बताया कि 21 अप्रैल को हमने वहां प्रत्येक परिवार को राशन सामग्री दी थी. आज मुझे एक जानकारी मिली कि स्थानीय लोगों ने सड़क को ब्लॉक कर दिया है. जब पुलिस वहां गई तो उन पर हमला किया गया. प्रशासन अब मामले को देख रहा है.

Also Read: EXCLUSIVE: लॉकडाउन के बाद बाहर से आनेवाले झारखंडी भाइयों की मदद के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने कसी कमर’, पढ़ें खास बातचीत
बंगाल में कोरोना से अब तक 15 की मौत

गौर हो कि बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गयी है. इस महामारी ने पश्चिम बंगाल में अब तक 15 लोगों की जान ले ली है. उधर, पिछले 24 घंटे में 29 नये मामले सामने आये हैं. राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार तक प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की तादाद बढ़ कर 274 हो गयी है. श्री सिन्हा ने बताया कि जो नये 29 मामले आये हैं, वह कोलकाता, हावड़ा, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बर्दवान तथा हुगली से हैं.

ये हैं रेड जोन में

सिन्हा ने यह भी बताया कि कोलकाता, हावड़ा तथा उत्तर 24 परगना के अलावा अब पूर्व मेदिनीपुर भी रेड जोन में आ गया है. पूर्व में यह रेड से ऑरेंज जोन में आया था. लेकिन फिर नये मामले के बाद यह रेड जोन में चला गया है. उन्होंने बताया कि उत्तर बंगाल में पिछले 14 दिनों से कोई मामला देखने को नहीं मिला है. मुख्य सचिव ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि राजस्थान के कोटा में बंगाल के कई विद्यार्थी फंसे हुए हैं. लेकिन उन्हें फिलहाल बंगाल में लाने की योजना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >