VIRAL VIDEO: मास्क न पहनने पर एक्टर वीर दास पर भड़का पड़ोसी, फिर छींका- दी थप्पड़ मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

Vir Das- एक्टर और कॉमेडियन वीर दास के साथ उनके एक पड़ोसी ने बदसलूकी की, जिसका वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वीर लगातार अपने पड़ोसी से दूरी बनाए रखने की बात कह रहे हैं तो वही पड़ोसी उनके करीब आकर उनके ऊपर छींक देता है. इस वीडियो में पड़ोसी एक्‍टर को बार-बार मास्क पहनने को कह रहे हैं लेकिन अपने घर के दरवाजे पर खड़े दास हर बार यही कहते हैं कि वो अपने घर पर है इसलिए उन्होंने मास्क नहीं पहना है. वीडियो में व्यक्ति वीर को मारने के लिए उनके पास भी आया और कहा, हंस मत! मैं तुझे थप्पड़ मार दूंगा.’

एक्टर और कॉमेडियन वीर दास (Vir Das) के साथ उनके एक पड़ोसी ने बदसलूकी की, जिसका वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वीर लगातार अपने पड़ोसी से दूरी बनाए रखने की बात कह रहे हैं तो वही पड़ोसी उनके करीब आकर उनके ऊपर छींक देता है. इस वीडियो में पड़ोसी एक्‍टर को बार-बार मास्क पहनने को कह रहे हैं, लेकिन अपने घर के दरवाजे पर खड़े दास हर बार यही कहते हैं कि वो अपने घर पर है इसलिए उन्होंने मास्क नहीं पहना है. वीडियो में व्यक्ति वीर को मारने के लिए उनके पास भी आया और कहा, हंस मत! मैं तुझे थप्पड़ मार दूंगा.’

Also Read: करण जौहर के घर काम करने वाले 2 लोग कोरोना पॉजिटिव, परिवार सहित कोरेंटिन में निर्माता

दरअसल, वीर दास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मौजूद एक्टर का पड़ोसी उन्हें बार बार एक्टर को मास्क पहनने को कह रहा है. लेकिन अपने घर के दरवाजे पर खड़े वीर दास बार-बार यही कह रहे हैं कि आप मुझसे 6 फीट दूर रहे. पड़ोसी ने पुलिस को बुलाने और थप्पड़ मारने की धमकी दी. पड़ोसी वीर दास के करीब आकर उनके ऊपर छींकने की भी कोशिश की. वीर दास ने साफ कहा कि वे अपने घर पर खड़े हैं तो एक भी इंच नहीं हिलेंगे.

https://twitter.com/thevirdas/status/1264612718247641088

वीडियो में पड़ोसी बार बार ये कहता दिखा कि इस घर में मेरे माता-पिता का निधन हुआ है. उन्होंने हमें इस घर में पैदा किया है. अब वे तुम्हें डराएंगे, सोने नहीं देंगे. वो बार-बार वीर दास से कहता कि ये उनका घर है, उनकी प्रोपर्टी है. वीर दास ने पड़ोसी को जवाब देते हुए कहा कि वे इस घर का किराया देते हैं. ये उनकी प्रॉपर्टी नहीं है.

वीर दास का कहना है कि उस शख्स के आरोप गलत हैं. वीर ने उस शख्स का वीडियो शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘लॉकडाउन पड़ोसी. मैं दो-तीन घर आगे रह रहे अपने दोस्त कवि को खाने के लिए कुछ खाना दे रहा था. हम एक दूसरे से 15 फीट से ज्यादा की दूरी पर थे और खाना बनने का इंतजार कर रहे थे. मैं अपने घर पर था और वो बाहर था. उस वक्त यह हुआ.’

इस वीडियो के साथ ही वीर दास ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है उन्होंने स्टेटमेंट में लिखा, ‘ यह अजीब शाम थी. मैं ग्राउंड फ्लोर पर पर रहता हूं. मेरे घर के बाहर बैठने की छोटी सी जगह है. करीब रात 10 बजे मेरा एक पड़ोसी आया, क्योंकि हमने उसके लिए भी रात का खाना बनाया था. हम ऐसा उसके और परिसर में रहने वाले कुछ अन्य लोगों के लिए भी करते हैं. हमने उसे 15 फुट दूर एक कुर्सी दी और इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया था. उसने मास्क भी पहना था, जो उसने सिगरेट पीने के लिए नीचे किया.

वीर दास ने आगे लिखा, ‘यह आदमी जो मेरा मकान मालिक भी नहीं है. वह एनेक्सी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रहता है. वह इस बात से गुस्सा था कि मेरे मकान मालिक को विरासत में यह मकान मिला है, जिसमें मैं रहता हूं और वो नहीं. मुझे नहीं पता कि एक बुजुर्ग का मुझे मारने की धमकी देना, मुझ पर छींकना या उसके मृत माता-पिता मुझे डराए यह कहना, उत्पीड़न है कि नहीं लेकिन यह बेहूदा जरूर है.’ वहीं, एक्‍टर के मुताबिक, उन्होंने पड़ोसी का वीडियो इसलिए शेयर किया क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि वह शख्स मीडिया में जाकर झूठी बातें फैलाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >