काबुल के व्यापारी के बेटे की हत्या, आरोपी को सरेआम दी गई फांसी, पढ़ें सीख देने वाली खबर

रामलीला की तरफ से पुलिस और अदालत की भी व्यवस्था की गई. रामलीला की अदालत के तरफ से पारित आदेश के अनुपालन में एक अपराधी व्यक्ति को फांसी के फंदे पर लटकाने का मंचन किया गया. इससे लोगों को अच्छे कर्म की सीख भी दी गई है.

Gonda Ramleela: आपने भी रामलीला देखी होगी, कई रामलीला बेहद खास मानी जाती है. गोंडा जिले की रामलीला भी अपने आप में खास है. करनैलगंज की रामलीला अनोखी है. जहां हत्यारे को सारेआम फांसी पर लटकाया गया.

चौंकिए नहीं, आरोपी युवक को प्रतीकात्मक फांसी रामलीला कमेटी के जज के आदेश पर हुई. ऐतिहासिक रामलीला का मंचन कलाकारों के जीवंत अभिनय से होता है. रामलीला की तरफ से पुलिस और अदालत की भी व्यवस्था की गई. रामलीला की अदालत के तरफ से पारित आदेश के अनुपालन में एक अपराधी व्यक्ति को फांसी के फंदे पर लटकाने का मंचन किया गया. इससे लोगों को अच्छे कर्म की सीख भी दी गई है.

Also Read: Navratri 2021: योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में सालों पुरानी रामलीला, विजयादशमी पर खास आयोजन

इस घटना को देखने के लिए भीड़ लगी रही. फांसी के मंचन में दिखाया गया कि काबुल का एक व्यापारी अपना व्यापार करने आया था. उसके साथ उसका बेटा भी था, जो उनके व्यापार में हाथ बंटा रहा था. इस रामलीला मंचन के दौरान एक अपराधिक व्यक्ति उसका समान और नकदी लूटने लगा. व्यापारी के लड़के के विरोध करने पर आरोपी उसकी हत्या की और फरार हो गया.

इस घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने अपराधी को पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां न्यायालय ने उसे मौत की सजा सुना दी. जिस पर पुलिस प्रशासन के सामने रामलीला मैदान में अपराधी को फांसी के फंदे में लटकाया गया. इस मंचन का रामलीला से कोई नाता नहीं है, फिर भी सालों से इसका मंचन होता है. कोशिश यही है कि बदलते दौर के हिसाब से भी लोगों को बुरे कर्म के बुरे नतीजे की जानकारी दी जाती रही.

(रिपोर्ट: आयुष तिवारी, कानपुर)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >