Indian Railways के साथ कीजिए नॉर्थ ईस्ट की सैर, आईआरसीटीसी लेकर आया है शानदार पैकेज, जानिए पूरी डिटेल

North East Train Tour : आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक बार फिर शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है. इस पैकेज में आपको उत्तर-पूर्वी राज्यों की यात्रा कराया जाएगा. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल.

North East Train Tour : आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक बार फिर शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है. इस पैकेज में आपको उत्तर-पूर्वी राज्यों की यात्रा कराया जाएगा. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल.

टूर पैकेज का नाम

दरअसल आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम नार्थ ईस्ट डिस्कवरी (North East Discovery) है. भारत गौरव ट्रेन स्कीम के तहत आपको उत्तर-पूर्व घूमाया जाएगा. इसमें आपको 14 रात और 15 दिन असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय की सैर कराया जाएगा.

जानें खर्च

उत्तर-पूर्व के इस टूर पैकेज की शुरुआत इसी महीने 16 नवंबर को दिल्ली से शुरू हो रहा है. 15 दिन के इस टूर में आपको पांच राज्यों के दर्शन कराया जाएगा. यह टूर 75 हजार रुपए से शुरू होकर 1.37 लाख रुपए तक है. इसमें आपको फर्स्ट एसी (कूपे), फर्स्ट एसी (केबिन), 2एसी और 3एसी की सुविधा अनुसार पेमेंट करना होगा. ..

Also Read: PHOTOS: रूठी पत्नी को चाहते हैं मनाना, तो घुमा लाओ गोवा, IRCTC दे रहा स्पेशल टूर पैकेज

कहां घूमाया जाएगा

बता दें कि कि इस टूर पैकेज में आपको गुवाहाटी से लेकर नाहरलागुन, शिबसागर टाउन , फुरकटिंग, कुमारघाट, अगरतला, दीमापुर, कामाख्या मंदिर, ब्रह्मपुत्र नदी, उमानंदा मंदिर, जोरहाट के चाय बागान, गोम्पा बुद्ध मंदिर अहोम, उनाकोटी, डॉन बॉस्को म्यूजियम, चेरापूंजी और काजीरंगा नेशनल पार्क घूमाया जाएगा.

कहां से मिलेगी ट्रेन

बताते चलें कि दिल्ली, आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी से आप ट्रेन में बैठ सकते हैं. खास बात यह है कि इस टूर पैकेज में आपको, एसी होटल में पांच दिन तक रहने, ट्रेन से आने और जाने का टिकट, घूमने के लिए एसी गाड़ियां और यात्रा बीमा भी दिया जाएगा

Also Read: IRCTC लाया है लखनऊ से थाईलैंड के लिए सस्ता टूर पैकेज, अब बिना वीजा के विदेश घूमने का सपना होगा पूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >