Tokyo Olympics : पहली बार 49 प्रतिशत महिला एथलीट ले रही हैं भाग

Tokyo Olympics LIVE Updates: खेलों के महाकुंभ का आगाज आज से तोक्यो में होगा. कोरोना महामारी के बीच हो रहे इस आयोजन में थोड़ा तनाव का माहौल है, लेकिन अच्छी बात यह है कि भारत सफलता का नया इतिहास रच सकता है. ओलंपिक से जुड़े पल-पल की जानकारी के लिए बने रहे Prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
10:29 PM. 23 Jul 21 10:29 PM. 23 Jul

टोक्यों ओलंपिक में 49 प्रतिशत महिला एथलीट

टोक्यो ओलंपिक में 49 प्रतिशत महिला एथलीट भाग ले रही हैं. ओलंपिक के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब 49 प्रतिशत महिला खिलाड़ी प्रतिभागी बनी हैं.

5:48 PM. 23 Jul 21 5:48 PM. 23 Jul

ओलंपिक गांव में लहराया तिरंगा

टोक्यो ओलंपिक गांव में तिरंगा लहराया है. भारतीय टीम का नेतृत्व मैरीकॉम और मनप्रीत सिंह ने किया. इन्होंने तिरंगे को थामकर टीम के साथ स्टेडियम में प्रवेश किया.

अनुराग ठाकुर ने दिल्ली से टीम को किया चीयर

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली से उस वक्त टीम का हौसला बढ़ाया जब मैरीकॉम और मनप्रीत सिंह टीम के साथ भारतीय तिरंगा लेकर स्टेडियम में प्रवेश किया

5:48 PM. 23 Jul 21 5:48 PM. 23 Jul

Tokyo Olympics 2020 का उद्घाटन समारोह जापान के नेशनल स्टेडियम में शुरू

Tokyo Olympics 2020 का उद्घाटन समारोह जापान के नेशनल स्टेडियम में शुरू हो गया है. इस समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को चीयर किया है.

5:48 PM. 23 Jul 21 5:48 PM. 23 Jul

एमसी मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह ने ओलंपिक गांव से शेयर की तसवीर

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय ध्वजवाहक मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने उद्घाटन समारोह की शुरुआत से पहले अपनी तसवीरें शेयर की हैं. दोनों ने मास्क पहना हुआ है और अपने हाथ में तिरंगा थामा हुआ है.

1:56 PM. 23 Jul 21 1:56 PM. 23 Jul

ओपनिंग सेरमनी में भारत की फ्लैग बैरियर होंगी मेरीकॉम.

1:56 PM. 23 Jul 21 1:56 PM. 23 Jul

भूटान की कर्मा से होगा दीपिका का अगला मुकाबला 

दीपिका का अगले दौर में मुकाबला भूटान की कर्मा से होगा. कर्मा ने शुक्रवार को रैंकिंग राउंड में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर (616) हासिल किया। दूसरी ओर, एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को खेले जाएंगे.

1:56 PM. 23 Jul 21 1:56 PM. 23 Jul

पहला हाफ खत्म 

पहले हाफ के बाद भारत के प्रवीण जाधव 329 प्वॉइंट्स के साथ 30वें, अतनु दास 329 प्वॉइंट्स के साथ 31वें और तरुणदीप राय 323 प्वॉइंट्स के साथ 45वें नंबर पर हैं.

  • ये हैं 5वें राउंड के स्कोर:

  • प्रवीण जाधव: 56

  • अतनु दास: 55

  • तरुणदीप राय: 57

1:56 PM. 23 Jul 21 1:56 PM. 23 Jul

मेंस रैंकिंग राउंड का मुकाबला शुरू हो गया है. भारत के तीन तीरंदाज इसमें शामिल हैं.अतनु दास ने अच्छी शुरुआत की है, पहले सेट में 58 प्वॉइंट्स के साथ अतनु पांचवें नंबर पर हैं.

1:56 PM. 23 Jul 21 1:56 PM. 23 Jul

कुछ देर में अतानु दास का मैच 

पुरूष तीरंदाजी इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड का मैच कुछ देर में होने जा रहा है. भारत से अतानु दास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव मेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड में उतरेंगे.

1:56 PM. 23 Jul 21 1:56 PM. 23 Jul

रैंकिंग राउंड खत्म

टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन आर्चरी इवेंट में दीपिका कुमारी ने भाग लिया. 12 सेट के बाद रैंकिंग राउंड में 9वें स्थान पर रहीं. अब राउंड-ऑफ-64 में भूटान की करमा से उनका मुकाबला होगा. रैंकिंग राउंड में दीपिका चौथी पोजिशन तक आ गई थीं, लेकिन 12 सेट के बाद वह 9वें स्थान पर रहा.

1:56 PM. 23 Jul 21 1:56 PM. 23 Jul

12 सेट के बाद 9वें स्थान पर दीपिका

तीरंदाजी के जारी मुकाबले में 12 सेट के बाद रैकिंग राउंड में पहली तीन पोजिशन पर कोरिया रहा. आन सान (680) पहले, जंग मिन्ही (677) दूसरे और कांग झी (675) तीसरे पर है. 12 सेट के बाग रैंकिंग राउंड में 9वें स्थान पर रहीं दीपिका कुमारी. 12 सेट के बाद दीपिका का स्कोर 663 रहा.

7:18 AM. 23 Jul 21 7:18 AM. 23 Jul

छह सेट के बाद स्थिति

  • 1.आन सान 345 अंक

  • 2. जंग मिन्ही 339

  • 3. मैकेंज़ी ब्राउन 336

  • 4. दीपिका कुमारी 334

  • 5. डेनिसा बरनकोवा 334

7:18 AM. 23 Jul 21 7:18 AM. 23 Jul

चौथे स्थान पर दीपिका 

फिलहाल कोरिया की आन सान 345 अंक के साथ सबसे आगे. दीपिका के 334 अंक. स्लोवाकिया की डेनिसा बारांकोवा के भी 334 अंक हैं. लेकिन दीपिका ने 7 और डेनिसा ने 4 ही बुल आई की हैं, इसलिए दीपिका चौथी रैंक पर हैं.

7:18 AM. 23 Jul 21 7:18 AM. 23 Jul

दीपिका कुमारी का मैच जारी 

टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन आर्चरी इवेंट में भारत के चार तीरंदाज मैदान में हैं. दीपिका कुमारी महिलाओं के इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड का मैच जारी है, जबकि अतानु दास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव मेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड में उतरेंगे.

7:18 AM. 23 Jul 21 7:18 AM. 23 Jul

उद्घाटन में सबसे अधिक बॉक्सिंग से खिलाड़ी

शुक्रवार को होनेवाले ओलिंपिक उद्घाटन समारोह में भारत से सिर्फ 20 खिलाड़ियों का दल हिस्सा लेगा. तोक्यो ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के 26 सदस्य शिरकत करेंगे. इनमें 6 अधिकारी होंगे. खिलाड़ियों की लिस्ट में हॉकी से एक, बॉक्सिंग से 6, टेबल टेनिस से चार, रोइंग से दो, जिमनास्टिक से एक, स्विमिंग से एक, सेलिंग से चार, तलवारबाजी से एक खिलाड़ी होंगे. भारतीय बॉक्सर मैरीकॉम और मेंस हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारत के ध्वजवाहक होंगे.

7:18 AM. 23 Jul 21 7:18 AM. 23 Jul

आइओसी अध्यक्ष और सेक्रेटरी जनरल उद्घाटन समारोह में नहीं होंगे शामिल : भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और सचिव राजीव मेहता ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं ले सकते हैं. उनका अनिवार्य कोरेंटिन 24 जुलाई को खत्म होगा.

7:18 AM. 23 Jul 21 7:18 AM. 23 Jul

कब और कहां देख सकेंगे लाइव 

  • तोक्यो के नेशनल स्टेडियम में शाम 4.30 बजे होगा उद्घाटन

  • प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जायेगा

  • डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं

  • 128 भारतीय एथलीट ओलिंपिक में हिस्सा ले रहे हैं, जो भारत के ओलिंपिक इतिहास में सबसे बड़ा दल है

7:18 AM. 23 Jul 21 7:18 AM. 23 Jul

उद्घाटन में शामिल होंगे केवल 20 एथलीट

कोरोना के खतरे को देखते हुए इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने सिर्फ 20 एथलीट और छह अधिकारियों को ओलिंपिक उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने की अनुमति दी है. आठ अगस्त तक चलनेवाले इन खेलों में पहली बार दोहरे अंक में पदक जीतने की उम्मीद भारतीय दल से है. ओलिंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लंदन ओलिंपिक 2012 में था, जब भारतीयों ने छह पदक जीते थे.

मुख्य बातें

Tokyo Olympics LIVE Updates: खेलों के महाकुंभ का आगाज आज से तोक्यो में होगा. कोरोना महामारी के बीच हो रहे इस आयोजन में थोड़ा तनाव का माहौल है, लेकिन अच्छी बात यह है कि भारत सफलता का नया इतिहास रच सकता है. ओलंपिक से जुड़े पल-पल की जानकारी के लिए बने रहे Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >