TCS Recruitment 2024: टीसीएस में इन पदों के लिए निकली नियुक्ति, जानें आवेदन प्रक्रिया

TCS Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में इंदौर की टाटा कंसलटेंट सर्विस (टीसीएस) ने डेटा एनालिस्ट के पद के लिए भर्ती निकाली है. टीसीएस ने कुल 800 पदों पर यह भर्ती निकली है.

TCS Recruitment 2024: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिल रहे हैं, जहां मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से अब युवाओं की भर्ती शुरू कर दी गई है.मध्य प्रदेश में इंदौर की टाटा कंसलटेंट सर्विस (टीसीएस) ने डेटा एनालिस्ट के पद के लिए भर्ती निकाली है. टीसीएस ने कुल 800 पदों पर यह भर्ती निकली है.

SECL में निकली बंपर नियुक्ति, जल्द करें अप्लाई, जानिए डिटेल्स

TCS Recruitment 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स विकास कारपोरेशन के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारकेश सराफ ने बताया कि इस जॉब के लिए इच्छुक उम्मीदवार को पूर्व आवेदक को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है.

TCS Recruitment 2024: जानें इंटरव्यू कि डेट
मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स विकास कार्पोरेशन के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारकेश सराफ ने बताया कि इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 से 24 फरवरी 2024 तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुपर कारिडोर इंदौर स्थित टीसीएस कैंपस में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं.

TCS Recruitment 2024: साक्षात्कार के लिए जरुरी दस्तावेज:
बायोडाटा की अपडेट प्रति
आईडी कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
कोविड सर्टिफिकेट
ऑनलाईन भरे गए फार्म का प्रिंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >