'रिया के पापा लाते थे सुशांत की दवाइयां', एक्टर की दोस्त का दावा

Sushant Singh Rajput Case : सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में सीबीआई तेजी से जांच में जुटी हुई है. इस मामले में हर दिन नय खुलासे हो रहे है. इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की एक दोस्त ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और सुशांत सिंह राजपूत के बारे में हैरान करने वाली बातें बताई है. एक्टर की इस दोस्त ने बताया कि जब सुशांत की तबीयत खराब हो गई थी तब रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती (Indrajit Chakraborty) ही सुशांत की दवाएं लाया करते थे.

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह दोस्त दोनों के काफी करीब थीं. उसने बताया कि रिया ना सिर्फ सुशांत के पैसों को कंट्रोल कर रही थीं, बल्कि अपनी शॉपिंग पर भी काफी पैसे खर्च करती थीं. सुशांत की इस दोस्त की मानें तो रिया ही हमेशा सुशांत के दिमाग में भूत-प्रेतों का डर भरा करती थीं. उन्होंने कहा कि जब ऐसा करने से रोकने की कोशिश की गई तो उनका घर में आना बंद कर दिया गया.

हाल ही में इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के हाउसकीपर नीरज सिंह ने अपने बयान में एक्टर के मारिजुआना लेने का दावा किया है. हाउसकीपर के मुताबिक, सुशांत ड्रग्स की सिगरेट लेते थे. मुंबई पुलिस को दिए बयान में नीरज सिंह ने बताया है कि उसने सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही उनके लिए मारिजुआना के सिगरेट रोल किए थे. 14 जून को जब एक्टर उनके कमरे में मृत अवस्था में मिले तो नीरज ने उनका सिगरेट वाला बॉक्स चेक किया तो वह खाली था.

Also Read: Sushant Singh Rajput Case : ‘एक्टर के लिए रोल किए थे मारिजुआना के सिगरेट…’, सुशांत के हाउसकीपर नीरज सिंह का दावा

ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती को सीबीआई के जरिए समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सोमवार को रिया चक्रवर्ती को बुलाया जा सकता है. बता दें रिया चक्रवर्ती से सुशांत सिंह राजपूत केस में प्र‍वर्तन निदेशालय (ईडी) भी पूछताछ कर चुकी है.

गौरतलब है कि सुशांत केस की जांच में जुटी सीबीआई रविवार को भी दिवंगत अभिनेता के बांद्रा स्थित फ्लैट में जांच के लिए पहुंची थी. इस दौरान सीबीआई ने नीरज और सिद्धार्थ पिठानी को भी साथ रखा था. सीबीआई हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >