आईआईटी खड़गपुर में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाये

आईआईटी खड़गपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद प्राधिकारियों ने परिसर में रहने वाले अपने कर्मचारियों को छह से 13 सितंबर तक घरों में रहने और आपात स्थितियों में ही बाहर निकलने के निर्देश दिये हैं. संस्थान ने एक अधिसूचना में कहा कि शिक्षक घरों से ऑनलाइन कक्षाएं लेते रहेंगे.

कोलकाता : आईआईटी खड़गपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद प्राधिकारियों ने परिसर में रहने वाले अपने कर्मचारियों को छह से 13 सितंबर तक घरों में रहने और आपात स्थितियों में ही बाहर निकलने के निर्देश दिये हैं. संस्थान ने एक अधिसूचना में कहा कि शिक्षक घरों से ऑनलाइन कक्षाएं लेते रहेंगे.

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 19 अगस्त से अब तक परिसर में संक्रमण के 20 मामले सामने आ चुके हैं. अधिसूचना में संस्थान ने स्वीकृत और गैर स्वीकृत कामों वाली एक सूची जारी की है. इसके अनुसार बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने जाने की अनुमति होगी.

इस अवधि में परिसर के अंदर स्थित सभी कार्यालय बंद रहेंगे. इसमें कहा गया है, ‘आपात स्थिति को छोड़कर, संस्थान के किसी भी कर्मचारी को अगले आदेश तक परिसर छोड़ने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं है. जो कर्मचारी वर्तमान में परिसर के बाहर हैं, उन्हें वहीं रहने और वहीं से काम करने की सलाह दी जाती है.’

Also Read: Durga Puja 2020 : बेलूर मठ कुमारी पूजा का सजीव प्रसारण करेगा

इस अवधि में परिसर के अंदर के बाजार में केवल आवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानें प्रतिदिन दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी. रजिस्ट्रार प्रोफेसर बीएन सिंह ने कहा, ‘मार्च के अंत में लॉकडाउन के बाद से अब तक परिसर के भीतर की हमारी गतिविधियां कर दी गयी हैं. पिछले दो सप्ताह में संक्रमण के मामले सामने आने से हमें सुरक्षात्मक कदम उठाने पड़ेंगे और संक्रमण फैलने की शृंखला को तोड़ने के लिए प्रयास तेज करने होंगे.’

Also Read: ‘आत्म-निर्भर भारत’ के नाम पर ‘आत्म-समर्पण भारत’ का अनुसरण कर रही मोदी सरकार, कोलकाता में बोले सीताराम येचुरी

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >