Agra News: मेले का उद्घाटन करने गए भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के जूते मंदिर से हुए चोरी, हो गए न हैरान?

फतेहाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ठीपुरी( धिमश्री) में सती मेले का आयोजन में पहुंचे थे. इस आयोजन का उद्घाटन करने के लिए विधायक गांव में पहुंचे थे. इस दौरान गांव में स्थित मंदिर में दर्शन करने के लिए विधायक बाहर दरवाजे पर अपने जूते उतारकर अंदर गए.

Agra News: जिले की फतेहाबाद विधानसभा से बीजेपी के विधायक छोटेलाल वर्मा शमशाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सती मेले का उद्घाटन करने गए थे. इस दौरान जब वह मंदिर के अंदर पहुंचे तो उन्होंने बाहर जूते उतार दिए. मंदिर से बाहर विधायक वापस आए तो मंदिर के बाहर रखे हुए उनके जूते गायब थे. ऐसे में सभी लोग हैरान हो गए चारों तरफ जूते तलाशने में जुट गए. मगर जूते नहीं मिलने पर क्षेत्रीय विधायक नंगे पैर ही अपनी कार तक पहुंचे.

लौटे तो उनके जूते वहां से गायब थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ठीपुरी( धिमश्री) में सती मेले का आयोजन में पहुंचे थे. इस आयोजन का उद्घाटन करने के लिए विधायक गांव में पहुंचे थे. इस दौरान गांव में स्थित मंदिर में दर्शन करने के लिए विधायक बाहर दरवाजे पर अपने जूते उतारकर अंदर गए. जब वह मंदिर से वापस बाहर लौटे तो उनके जूते वहां से गायब थे. इसको लेकर हड़कंप मच गया और आनन-फानन में विधायक छोटे लाल वर्मा के जूते ढूंढे जाने लगे. लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी जब जूते नहीं मिले तो छोटे लाल वर्मा को नंगे पैर ही अपनी गाड़ी पर जाना पड़ा.

नंगे पांव ही मंदिर से लौटे मंत्री

छोटेलाल वर्मा से जब जूते चोरी होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शायद किसी गरीब के पास जूते नहीं होंगे इसलिए वह ले गया इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन वहीं कुछ लोगों ने तेज धूप में नंगे पैर जमीन पर चलते हुए विधायक का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया. किसी जनप्रतिनिधि के जूते चोरी होने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले आगरा के के सांसद एसपी सिंह बघेल एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. जब वह कार्यक्रम से वापस लौटने लगे तो उनके जूते भी आयोजन स्थल के पास से चोरी हो गए थे. इसके बाद वह भी नंगे पैर अपनी गाड़ी में पहुंचे थे.

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >