Apple vs Samsung : ऐपल ने सैमसंग से छीना नंबर-1 का ताज, यहां जानें टॉप-5 में कौन-कौन

ऐसा पहली बार हुआ है कि जब ऐपल स्मार्टफोन शिपमेंट के मामले में ऐपल को पीछे छोड़कर टॉप स्मार्टफोन ब्रांड बना हो. टॉप 3 स्मार्टफोन ब्रांड की बात अगर करें, तो ऐपल इकलौता ऐसा ब्रांड है, जिसमें मार्केट शेयर में 3.7% की ग्रोथ दर्ज की गई है. ऐपल साल 2023 में 20.1% मार्केट शेयर के साथ पहले पायदान पर मौजूद है

Samsung vs Apple : टेक सेक्टर की ग्लोबल कंपनियों- सैमसंग और ऐपल के बीच प्रतिस्पर्द्धा पुरानी है. प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी के मामले में दोनों एक से बढ़कर एक पेशकर करते रहे हैं. यही वजह है कि दोनों के बीच नंबर एक की जंग छिड़ी रहती है. ताजा अपडेट यह है कि स्मार्टफोन मार्केट शेयर के मामले में ऐपल ने सैमसंग को पीछे छोड़ दिया है. इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन यानी आईडीसी (IDC) की रिपोर्ट की मानें, तो ऐपल ने सैमसंग से नंबर-1 स्मार्टफोन ब्रांड का ताज छीन लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जब ऐपल स्मार्टफोन शिपमेंट के मामले में ऐपल को पीछे छोड़कर टॉप स्मार्टफोन ब्रांड बना हो. रिसर्च फर्म कैनेलिस (Canalys) की रिपोर्ट क मानें, तो आइफोन बनाने वाली ऐपल लगभग 20 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ गैलेक्सी फ्लैगशिप वाली सैमसंग से आगे निकल गई है.

सैमसंग ने गंवाया, ऐपल ने कमाया

टॉप 3 स्मार्टफोन ब्रांड की बात अगर करें, तो ऐपल इकलौता ऐसा ब्रांड है, जिसमें मार्केट शेयर में 3.7 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है. ऐपल साल 2023 में 20.1 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पहले पायदान पर मौजूद है. पिछले साल ऐपल का मार्केट शेयर लगभग 18.8 प्रतिशत हुआ करता था. इसमें 3.7 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है. वहीं, सैमसंग का मार्केट शेयर साल 2023 में 13.6 प्रतिशत घटकर 21.7 प्रतिशत से 19.4 प्रतिशत रह गया है. इसी तरह चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी का मार्केट शेयर पिछले साल के 12.7 प्रतिशत से 4.7 प्रतिशत घटकर 12.5 प्रतिशत रह गया है.

Also Read: OnePlus Nord 3 5G स्मार्टफोन यहां मिल रहा अमेजन-फ्लिपकार्ट से भी सस्ता, 10 हजार रुपये की छूट

Transsion ने दर्ज की बड़ी बढ़त

टॉप 3 स्मार्टफोन कंपनियों- ऐपल, सैमसंग, शाओमी से इतर बात करें, तो चौथे स्थान पर रही ओप्पो (Oppo) का मार्केट शेयर साल 2023 में साल 2022 के मुकाबले 9.9 प्रतिशत घटकर 9.5 प्रतिशत से 8.8 प्रतिशत रह गया है. इस अवधि के दौरान सबसे ज्यादा ग्रोथ ट्रांशन (Transsion) कंपनी ने दर्ज की. इसमें 30.8 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है. यह पिछले साल के 6 प्रतिशत से बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गई है. आसान भाषा में कहें, तो साल 2023 में टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में ऐपल और ट्रांशन को छोड़कर सारे ब्रांड ने नुकसान झेला है.

टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स

ऐपल – 20.1 प्रतिशत

सैमसंग – 19.4 प्रतिशत

शाओमी – 12.5 प्रतिशत

ओप्पो – 8.8 प्रतिशत

ट्रांशन – 8.1 प्रतिशत

Also Read: OnePlus 12 और OnePlus 12R की लॉन्च से पहले लीक हो गई प्राइस, जानें कितने में आयेगा नया फोन

प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग से Apple की बिक्री बढ़ी

आईडीसी के मुताबिक, देशभर में प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग बढ़ने से ऐपल की स्मार्टफोन बिक्री को बढ़ावा देने में मदद मिली है. प्रीमियम सेगमेंट अब दुनिया में कुल स्मार्टफोन शिपमेंट का 20% से अधिक हिस्सा है. वहीं, अपने किफायती हैंडसेट्स के लिए पॉपुलर चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी और ओप्पो, जो वर्तमान में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं, की बिक्री में 2023 में गिरावट दर्ज की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >