रश्मिका मंदाना को जब ऑफर हुई थी पहली फिल्म, एक्ट्रेस ने BLOCK कर दिया था नबंर, जानें ये दिलचस्प किस्सा

साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, लेकिन क्या आपको पता है कि जब रश्मिका को पहली फिल्म ऑफर की गई थी, तो उन्होंने नंबर को ब्लॉक कर दिया था.

साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस कहे या फिर नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस से हर किसी के दिल में अपनी जगह बना लेती हैं. आज एक्ट्रेस पूरी 27 साल की हो गईं हैं. अभिनेत्री को आखिरी बार तमिल फिल्म वरिसु में देखा गया था और जल्द ही वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आएंगी. उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि जब रश्मिका को पहली फिल्म ऑफर की गई थी, तो उन्होंने नबंर को ब्लॉक कर दिया था.

रश्मिका ने जब मेकर्स का नंबर कर दिया ब्लॉक

रश्मिका मंदाना ने एक पुराने इंटरव्यी में अपने अभिनय की शुरुआत के बारे में बात की थी, और कैसे वह लगभग फिल्मों में शामिल नहीं हुईं, क्योंकि उन्हें लगा कि उन्हें जो पहली फिल्म ऑफर की गई थी, वह एक मजाक था. रश्मिका ने याद किया कि एक ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद, उन्हें किसी फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कॉल आया था, लेकिन उन्होंने नंबर ब्लॉक कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि यह एक प्रैंक कॉल है.

रश्मिका का फिल्मी करियर

बता दें कि 2016 में, रश्मिका ने किरिक पार्टी में अभिनय की शुरुआत की, जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्मों में से एक बन गई. उन्होंने भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ शुरुआत के लिए SIIMA अवार्ड जीता. 2017 में, रश्मिका दो कन्नड़ फिल्मों अंजनी पुत्र और चमक में दिखाई दीं और तब से उन्होंने कई तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है. ने 2022 में Mashable India को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “किरिक पार्टी के लिए वे एक परिपक्व चेहरे के साथ किसी युवा को चाहते थे. मुझे प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया, लेकिन मुझे लगा कि यह एक प्रैंक कॉल है. तो, मैंने कहा, ‘मुझे किसी भी फिल्म में दिलचस्पी नहीं है सर, कृपया फोन रखें.’ मैंने फिर नंबर ब्लॉक कर दिया.

रश्मिका की डेब्यू से जुड़े दिलचस्प किस्से

रश्मिका ने कहा कि नंबर ब्लॉक करने के बाद, फिल्म निर्माताओं ने उनसे दोस्तों के माध्यम से और अंत में एक शिक्षक के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की. उन्होंने कहा, “उन्होंने अपने हर संपर्क के माध्यम से पहुंचने की कोशिश की, क्योंकि वे वास्तव में मुझसे मिलना चाहते थे. उन्होंने आखिरकार मेरे क्लास टीचर को फोन किया.” रश्मिका ने कहा कि वह आखिरकार शिक्षक के मार्गदर्शन में फिल्म निर्माता से मिलीं और उन्हें बताया कि उन्हें नहीं पता कि अभिनय कैसे करना है. हालांकि, निर्माताओं द्वारा कैमरे पर कुछ संवाद रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें भूमिका के लिए अंतिम रूप दिया गया.

Also Read: Divya Bharti की मौत को लेकर जब शाहरुख खान ने किया था सनसनीखेज खुलासा, बोले- मैं सो रहा था और…
इन फिल्मों से एक्ट्रेस को मिली पॉपुलैरिटी

पिछले साल, रश्मिका, जो तेलुगु फिल्म पुष्पा: द राइज (2021) में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं, ने अलविदा के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता भी थे. विकास बहल द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा समर्थित, इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, पावेल गुलाटी, आशीष विद्यार्थी, ऐली अवराम, साहिल मेहता, शिविन नारंग, श्यांक शुक्ला और अरुण बाली सहायक भूमिकाओं में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >