बंगाल में बिक रहा है Corona मिठाई, जानिए आखिर क्यों है चर्चा में

कोलकाता की एक मिठाई की दुकान के मालिक अपने ग्राहकों को उपहार के रूप में 'कोरोना' नामक मिठाई दे रहे है. दुकान के मालिक का कहना है कि कोरोनोवायरस के कारण हजारों लोग मर रहे हैं.

कोलकाता : कोलकाता की एक मिठाई की दुकान के मालिक अपने ग्राहकों को उपहार के रूप में ‘कोरोना’ नामक मिठाई दे रहे है. दुकान के मालिक का कहना है कि कोरोनोवायरस के कारण हजारों लोग मर रहे हैं. यह लोगों की भावना को उभारने का संदेश है कि हम कोरोना लड़ेंगे और इससे जीत भी हासिल करेंगे.

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 704 नये मामले सामने आने के साथ ही सोमवार को कोविड-19 से प्रभावित लोगों की संख्या 4,281 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या 111 पर पहुंच गई है . केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न अस्पतालों में 3,851 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है.

राज्यों द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित रविवार की तालिका के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के कारण कम से कम 126 लोगों की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के मामले बढ़कर 4,111 हो गए. इनमें से 315 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. रविवार को देश में मृतकों की संख्या 83 थी. अलग-अलग राज्यों द्वारा दिए गए आंकड़ों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में अंतर है.

अधिकारियों ने अलग-अलग राज्यों के मामले देने में प्रक्रियागत देरी को इसकी वजह बताया है. देश में संक्रमण के सबसे अधिक 748 मामले महाराष्ट्र में हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 571 और दिल्ली में 523 मामले हैं. तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 321, केरल में 314 और राजस्थान में 274 है. उत्तर प्रदेश में 305, आंध्र प्रदेश में 226, मध्य प्रदेश में 165, कर्नाटक में 151 और गुजरात में 144 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. जम्मू-कश्मीर से 109 , हरियाणा में 84, पश्चिम बंगाल में 80 और पंजाब में 76 मामले सामने आए हैं. बिहार में 32 जबकि असम और उत्तराखंड में 26-26 मामले हैं.

ओडिशा में 21, चंडीगढ़ में 18, लद्दाख में 14 और हिमाचल प्रदेश में अब तक 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह एवं छत्तीसगढ़ से 10-10 मामले सामने आए हैं . गोवा में सात और पुडुचेरी में पांच लोग संक्रमित हैं. वहीं, झारखंड में चार और मणिपुर में दो लोगों में जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “राज्यवार आंकड़ों की अभी और पुष्टि एवं मिलान किया जा सकता है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >