ओडिशा सरकार करेगी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए मजदूरी कर रही बोंडा जनजाति की युवती की मदद

मलकानगिरी के खैरापुट ब्लॉक के पेडिगुडा गांव की निवासी कर्मा इस समय भुवनेश्वर के रमा देवी महिला विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रही है. वह गरीब माता-पिता की चार संतानों में से एक है और उसके माता-पिता भी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं.

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में विशेष रूप से संकटग्रस्त बोंडा जनजाति से ताल्लुक रखने वाली 20 वर्षीय कर्मा मुदुली को राज्य सरकार ने पढ़ाई जारी रखने में मदद करने का भरोसा दिया है. राज्य सरकार ने यह कदम सोशल मीडिया पर वायरल मुदुली के वीडियो पर संज्ञान लेते हुए उठाया, जिसमें वह पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करती दिख रही है.

मलकानगिरी के खैरापुट ब्लॉक की है कर्मा

मलकानगिरी के खैरापुट ब्लॉक के पेडिगुडा गांव की निवासी कर्मा मुदुल इस समय भुवनेश्वर के रमा देवी महिला विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रही है. वह गरीब माता-पिता की चार संतानों में से एक है और उसके माता-पिता भी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. सोशल मीडिया पर दो दिन पहले वायरल हुआ वीडियो मलकानगिरी का है, जब वह गर्मियों की छुट्टी में आयी थी और पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए मजदूरी करती दिख रही है.

जिले में अव्वल आयी थी कर्मा

राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विभाग द्वारा गोविंदपल्ली में संचालित राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल से कर्मा ने पिछले साल 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. उसे परीक्षा में 82.66 प्रतिशत अंक मिले थे.

धर्मार्थ ट्रस्ट से कर्मा को मिल रही कुछ राशि

कर्मा ने संवादादाताओं को बताया, ‘धर्मार्थ ट्रस्ट से मुझे कुछ राशि मिल रही है, लेकिन दैनिक खर्चों, छात्रावास शुल्क, विश्वविद्यालय शुल्क, किताबों और अन्य चीजों के लिए करीब तीन हजार रुपये महीने की जरूरत होती है. मैं गर्मियों की छुट्टियों में मजदूरी कर कुछ पैसे कमाने चाहती हूं.’ कर्मा ने बताया कि जिले के अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि वे उसका सारा खर्च उठायेंगे.

कर्मा को दिये 30 हजार रुपये, लैपटॉप भी मिलेगा

कर्मा ने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से मेरी पढ़ाई का खर्च उठायेगी. अब मैं पूरी तरह से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करूंगी.’ मलकानगिरी के जिला कल्याण अधिकारी (डीडब्ल्यूओ) प्रफुल्ल कुमार भुजबल ने कहा कि कर्मा को बुधवार को 30 हजार रुपये का चेक दिया गया. उसे जल्द लैपटॉप भी दिया जायेगा.

कर्मा को मिल रही 13 हजार रुपये की छात्रवृत्ति

डीब्ल्यूओ ने बताया कि कर्मा को मैट्रिक उपरांत छात्रवृत्ति के तहत सालाना 13 हजार रुपये मिल रहे हैं, जिनमें से 10 हजार रुपये छात्रावास के लिए और तीन हजार रुपये स्कूल फीस के लिए हैं. डीडब्ल्यूओ ने बताया कि उसके परिवार को भी मुदुलीपाड़ा स्थित बोंडा विकास एजेंसी से मदद मिल रही है, जबकि उसके माता-पिता मधु बाबू पेंशन योजना के तहत वृद्धापेंशन का लाभ उठा रहे हैं.

Also Read: ओडिशा के युवा कृषि वैज्ञानिक दिव्यराज की एक और खोज, काली हल्दी से बनायी जैविक बैटरी

सुमिता मृदुली को भी मिला मदद का भरोसा

कर्मा की तरह समुदाय की एक अन्य लड़की सुमिता मुदुली भी मलकानगिरी स्थित बीजू पटनायक महाविद्यालय में कला संकाय की छात्रा है और वह भी मजदूरी करती है. उसे भी अधिकारियों ने सहायता का भरोसा दिया है. कर्मा और सुमिता बुधवार को उस निर्माण स्थल से चली गयीं, जहां पर वे मजदूरी कर रहीं थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >