NLCIL Recruitment through GATE 2023: एनएलसीआईएल ने ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

NLCIL Recruitment through GATE 2023: भारत सरकार के नवरत्‍न उपक्रम, नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (Neyveli Lignite Corporation) ने ग्रेजुएट कार्यकारी ट्रेनी (Graduate Executive Trainee) पदों की पूर्ति के 295 पदों पर भर्ती निकाली हैं.

NLCIL Recruitment through GATE 2023: एनएलसी इंडिया लिमिटेड, एनएलसीआईएल ने ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार एनएलसी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान संगठन में 295 पदों को भरेगा.

NLCIL Recruitment: रिक्तियों का विवरण

एनएलसीआईएल की तरफ से ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 295 पदों पर भर्ती की जानी है. रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • मैकेनिकल: 120 पद

  • इलेक्ट्रिकल: 109 पद

  • सिविल: 28 पद

  • माइनिंग: 17 पद

  • कंप्यूटर: 21 पद

NLC Recruitment 2023 : आवेदन कैसे करें

  • एनएलसी इंडिया लिमिटेड भर्ती 2023 आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले नीचे दी गई लिंक के माध्‍यम से अधिकारिक बेवसाइट पर जाना होगा.

  • इसके बाद उम्‍मीदवार को आवेदन करे के विकल्‍प पर क्लिक करना होगा.

  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा. इस फार्म में पूछी गई जानकारी आपको ध्‍यान पूर्वक दर्ज करनी हैं.

  • इसके बाद आपको कुछ जरूरी दस्‍तावेज एवं फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा.

  • इसके बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

  • आवेदन शुल्‍क का भुगतान करने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें. आपका फार्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा.

NLCIL Recruitment: आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 854 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 354 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा.

  • बता दें कि आईआईएससी बेंगलुरु, 03, 04, 10 और 11 फरवरी, 2023 को GATE 2023 का आयोजन कर रहा है. जो उम्मीदवार GATE के माध्यम से NLC या अन्य प्रतिष्ठित PSU में शामिल होने का लक्ष्य रखते हैं, उनके पास GATE 2024 में शीर्ष स्कोर होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >