’26 की उम्र में सबकुछ खोकर भी उसने…,’ शाहरुख खान के संघर्ष को याद कर मनोज बाजपेयी ने कही बड़ी बात

एक्टर मनोज बाजपेयी ने शाहरुख खान को लेकर कहा, मुझे बहुत खुशी होती है उसको उस मुकाम पर देखकर. जिस तरह की दुनिया उसने खड़ी की अपने लिए. साथ ही उन्होंने और कई सारी चीजों पर बात की.

बॉलीवुड के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की अपकमिंग फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ (Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai) जी5 पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म के दर्शकों को एक बार फिर से मनोज की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिलेगी. मनोज इसके प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए है. इस बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि वो उनका बहुत सम्मान करते हैं.

मनोज बाजपेयी ने शाहरुख खान को लेकर की बात

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ 23 मई 2023 को जी5 पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मनोज बाजेपेयी ने द लल्लनटॉप से कई टॉपिक पर बात की. इस बीच उन्होंने शाहरुख खान के फिल्म इंडस्ट्री में उनके शुरुआती दिनों के दौरान कठिनाइयों के बारे में भी बताया. एक्टर ने कहा, मुझे बहुत खुशी होती है उसको उस मुकाम पर देखकर. जिस तरह की दुनिया उसने खड़ी की अपने लिए.

‘एक ऐसा व्यक्ति जिसका 26 साल…’

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, एक ऐसा व्यक्ति जिसका 26 साल की उम्र में पूरा परिवार उजड़ चुका था, लेकिन उसने हार नहीं मानी और अपनी नई दुनिया खड़ी की. अपना परिवार क्रिएट किया. अपने लिए इतना बड़ा नाम, इज्जत बनाया. एक्टर ने आगे कहा, मैं इसलिए इज्जत करता हूं कि क्योंकि मैं उसके आस-पास ही था जिसने ये सब घटते हुए देखा था. जब किसी को आप नीचे से ऊपर आते हुए देखते हैं… वह कितना नीचे जा चुका था और कितना पहुंचा.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी ने शेयर किया VIDEO, इस दिन से टीवी पर शुरू होगा शो, नोट कर लें डेट
‘जब आप इस चीज…’

आगे मनोज बाजपेयी ने कहा, जब आप इस चीज को करीब से देखते हैं तभी आप उसकी तारीफ कर पाते हैं. उसके लिए मेरे दिल में हमेशा सम्मान रहेगा. मेरे लिए कभी कोई कड़वाहट शाहरुख के लिए नहीं हो सकती, क्योंकि मैं जानता हूं वो कहां था और कहां पहुंचा.’ बता दें कि दोनों ने ‘वीर जारा’ में काम किया है. बता दें कि शाहरुख खान पिछली बार फिल्म पठान में नजर आए थे. उनकी अपकमिंग फिल्म में जवान और डंकी में नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >