Krishna Janmashtami 2020, LIVE Darshan : नंद के आंनद भयौ जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंज उठा नंदगाव

krishna janmashtami live darshan, mathura, vrindavan, dwarka, iskcon: जन्माष्टमी का पर्व देश में तीन दिन मनाया जा रहा है. इस साल 11, 12 और 13 अगस्त को मनाया जा रहा है. श्रीकृष्ण भक्त साल भर इस दिन का बेसब्री से इंतजार करें. भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में 12 बजे रात में हुआ था. देश के कई राज्यों में आज रात 12 यशोदा का नंदलाल जन्मेंगे. हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते प्रतिवर्षानुसार जैसी धूमधाम देखने को नहीं मिलेगी लेकिन भगवान कृष्‍ण के जन्‍म के दर्शन टीवी पर LIVE देखने की व्‍यवस्‍था की गई है. श्रीकृष्‍ण के जन्‍मस्‍थान मथुरा एवं नंदगांव में अलग-अलग तारीखों पर जन्‍मोत्‍सव मनाया जाएगा. श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा में कल जन्मोत्सव मनाया जाएगा. नंदबाबा के गांव नंदगांव में आज मनाया जा रहा है.

Live Updates
1:01 PM. 12 Aug 20 7:31 AM. 12 Aug

इस बार है दो मुहूर्त

पंडित शशिनाथ के अनुसार ऐसा कई बार होता है जब एक ही मध्यरात्रि को तिथि और नक्षत्र का योग नहीं बन पाता है. वो कहते हैं कि ब्रज परंपरा वाले कृष्णजन्म से पूर्व व्रत करते हैं, जबकि गोकुल परंपरा वाले जन्म के उपरांत व्रत करते हैं. ऐसे में इस वर्ष 11 और 12 अगस्त को गृहस्थ जबकि 13 और 14 अगस्त को वैष्णवों का व्रत होगा.

7:16 AM. 12 Aug 20 1:46 AM. 12 Aug

नंद के आंनद भयौ जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंज उठा वातावरण

भगवान श्रीकृष्ण के नंदभवन में जन्म लेते ही नंदगांव नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूूंज उठा. शंख, घंटे, घडिय़ाल, झांझ, मझीरा की ध्वनि से समूचा वातावरण झंकृत हो उठा. अभिषेक के बाद सेवायतों ने भगवान का श्रृंगार कर जैसे ही पर्दा हटाया, मंदिर में आस्था की बयार बह निकली. घरों की छतों से नंद के आंनद भयौ जय कन्हैया लाल की जयघोष वातावरण में गूंज उठे. कोरोना संक्रमण के कारण जो लोग मंदिर नहीं जा पाए थे, उन्होंने अपने घरों की छत पर खड़े होकर भगवान को नमन कर आशीर्वाद लिया. हर तरफ खुशियां ही खुशियां छा गईं. कन्हैया के जन्म लेते ही हर्ष और उल्लास छा गया.

इस्कॉन श्री गोविंद धाम रावत पुणे का लाइव दर्शन

https://www.facebook.com/Radhekrishnadailydarsan/posts/149786916741344

5:03 AM. 12 Aug 20 11:33 PM. 11 Aug

ठाकुर श्री प्रियाकान्त जू भगवान का लाइव दर्शन

https://www.facebook.com/Radhekrishnadailydarsan/posts/150144533372249

5:03 AM. 12 Aug 20 11:33 PM. 11 Aug

श्री श्री राधा वृंदावनचंद्र इस्कॉन मंदिर दर्शन

https://www.facebook.com/Radhekrishnadailydarsan/posts/150161310037238

5:03 AM. 12 Aug 20 11:33 PM. 11 Aug

रावत पुणे के इस्कॉन श्री गोविंद धाम लाइव दर्शन

https://www.facebook.com/Radhekrishnadailydarsan/posts/150165436703492

5:03 AM. 12 Aug 20 11:33 PM. 11 Aug

चंद्रोदय मंदिर वृंदावन शयन आरती लाइव दर्शन

https://www.facebook.com/SriVrindavanChandrodayaMandir/videos/653310735277155/

मुख्य बातें

krishna janmashtami live darshan, mathura, vrindavan, dwarka, iskcon: जन्माष्टमी का पर्व देश में तीन दिन मनाया जा रहा है. इस साल 11, 12 और 13 अगस्त को मनाया जा रहा है. श्रीकृष्ण भक्त साल भर इस दिन का बेसब्री से इंतजार करें. भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में 12 बजे रात में हुआ था. देश के कई राज्यों में आज रात 12 यशोदा का नंदलाल जन्मेंगे. हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते प्रतिवर्षानुसार जैसी धूमधाम देखने को नहीं मिलेगी लेकिन भगवान कृष्‍ण के जन्‍म के दर्शन टीवी पर LIVE देखने की व्‍यवस्‍था की गई है. श्रीकृष्‍ण के जन्‍मस्‍थान मथुरा एवं नंदगांव में अलग-अलग तारीखों पर जन्‍मोत्‍सव मनाया जाएगा. श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा में कल जन्मोत्सव मनाया जाएगा. नंदबाबा के गांव नंदगांव में आज मनाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >