Hampi Utsav: कैलाश खेर को स्टेज पर 2 लड़कों ने बोतल फेंककर मारा, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

तेरी दीवानी, अल्लाह के बंदे सॉन्ग गाने वाले सिंगर कैलाश खेर को लेकर बड़ी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैलाश को दो लड़कों ने बोतल फेंककर मारा. चलिए आपको बताते है क्या मामला है.

बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर कैलाश खेर अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते है. कैलाश के गाने दर्शकों को काफी पसन्द आते है. इस बीच सिंगर को लेकर बड़ी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान उनपर हमला हो गया. स्टेज पर कैलाश को दो लड़कों ने बोतल फेंक कर मारी. चलिए आपको बताते है क्या हुआ.

हम्पी उत्सव में कैलाश खेर पर हुआ हमला

दरअसल, हम्पी उत्सव में कैलाश खेर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे. जिसके बाद कॉन्सर्ट के दौरान उनपर दो लड़कों ने बोतल फेंक कर मारा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर पर हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एएनआई के मुताबिक, कल विजयनगर के हम्पी में हम्पी उत्सव के समापन समारोह में गा रहे गायक कैलाश खेर पर एक बोतल फेंकी गई. घटना को लेकर 2 को हिरासत में लिया. पुलिस का कहना है कि ये लोग सिंगर पर कन्नड़ गाने नहीं गाने से नाराज थे.

कैलाश खेर ने फैंस को दिया था ये अपडेट

29 जनवरी को कैलाश खेर ने अपने ट्विटर पर इस प्रोगाम के बारे में फैंस को अपडेट दिया था. सिंगर ने लिखा था, भारत का पुरातन नगर, काल खंड को मन्दिरों और अटारियों के स्वरूप में समाहित किये, जिसका इतिहास विश्व के कौतुक को गतिमान करता आज भी हंपी महोत्सव में आज कैलाश बैंड का शिवनाद गूंजेगा. बता दें कि कैलाश खेर ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाए है. उन्होंने हिंदी, नेपाली, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, उड़िया और उर्दू भाषा में 700 से ज्यादा गाने गाए है. उन्होंने फिल्म ‘अंदाज’ में सबसे पहले सॉन्ग ‘रब्बा इश्क न होवे’ गाया था, जिसने उनकी पहचान बॉलीवुड में बना दी. उसके बाद सिंगर ने ‘वैसा भी होता है’ पार्ट 2 में ‘अल्लाह के बंदे’ गाया था. इसके बाद उन्होंने ‘रब्बा’, ‘ओ सिकंदर’ और ‘चांद सिफारिश’ जैसे गानों से फैंस को इम्प्रेस कर दिया.


Also Read: Gadar 2: सनी देओल की ‘गदर 2’ में नहीं दिखेंगे ये 4 चेहरे, अशरफ अली सहित दर्शक इन कलाकारों को करेंगे मिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >