सोहराई पर्व मनाने अपने ननिहाल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, बोले- चांडिल की समस्याओं का जल्द होगा समाधान

सोहराय पर्व मनाने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपने ननिहाल सरायकेला स्थित चांडिल के धातकीडीह पहुंचे. इस दौरान जहां आदिवासी परंपरा के तहत सीएम श्री सोरेन का स्वागत किया गया, वहीं, सीएम ने क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया.

Jharkhand News (चांडिल, सरायकेला) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को सोहराय पर्व मनाने अपने ननिहाल पहुंचे हैं. सीएम श्री सोरेन का ननिहाल सरायकेला जिला अंतर्गत चांडिल क्षेत्र के धातकीडीह में है. यहां पहुंचने पर सीएम श्री सोरेन का आदिवासी रीति- रिवाज के साथ ढोल मांदर की थाप पर भव्य स्वागत किया गया. सीएम करीब एक घंटे तक अपने ननिहाल में ठहरे.

इसके पूर्व सीएम हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से चांडिल अनुमंडल कार्यालय स्थित अस्थायी हेलीपैड पर उतर कर सड़क मार्ग से चांडिल डैम आइबी पहुंचे. जहां उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं से मिलकर सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान ईचागढ़ की विधायक सविता महतो व झामुमो के केन्द्रीय सदस्य पप्पू बर्मा ने सीएम को पौधा व प्रतीक चिह्न भेंट किया.

इस मौके पर सुवर्णरेखा विभाग के अधिकारियों के साथ सीएम ने कई मुद्दों पर चर्चा की. जिसके बाद सीएम श्री सोरेन सड़क मार्ग से धातकीडीह स्थित ननिहाल पहुंचे. इस दौरान उनके साथ उनकी मां रुपी सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमलोग सपरिवार सोहराय पर्व मनाने मामा घर पहुंचे हैं.

Also Read: महापर्व छठ : 8 नवंबर को नहाए खाए के साथ छठ की हो रही शुरुआत

उन्होंने कहा कि यहां की समस्याओं से वे पूरी तरह से वाकिफ हैं. बहुत जल्द यहां की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि ननिहाल मेरे लिए बहुत बड़ी सौगात है. यहां आकर अपने बचपन की यादों को ताजा करने की कोशिश की. वहीं, सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि पूरे परिवार के साथ सोहराय पर्व मनाने चांडिल पहुंचे हैं. जब भी मौका मिलता है, ननिहाल आते हैं. अपने रिश्तेदारों के साथ समय बिताकर काफी सुखद अनुभव होती है.

ननिहाल में सीएम ने खाया छिलका पीठा

सोहराय पर्व में खासकर गुड़ पीठा, मांस पीठा, छिलका पीठा खाने का रिवाज है. सीएम के शाकाहारी होने के कारण ननिहाल में गुड़ पीठा व छिलका पीठा खाकर सोहराय पर्व की याद को ताजा किया. इस दौरान सोहराय पर्व पर सीएम के ननिहाल की ओर से उनका पैर धुलाया गया व नये वस्त्र के रूप में आदिवासी पोशाक भेंट की. साथ ही सीएम मामा- मामी व भाई- बहनों के साथ करीब एक घंटे तक समय बिताया.

इस मौके पर डीसी अरवा राजकमल, एसपी आंनद प्रकाश, सीएम के मामा गुरुचरण किस्कू, चारुचांद किस्कू, विधायक सविता महतो, झामुमो के केंद्रीय सदस्य पप्पू बर्मा, ओम प्रकाश लायक, तरुण दे, सुखराम हेम्ब्रम, महेंद्र महतो, सुधीर किस्कू, सुदामा हेंब्रम, नीतेश वर्मा, राहुल वर्मा समेत जिला के तमाम वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: झारखंड में मैट्रिक व इंटर परीक्षा के रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़ा का मामला आया सामने, ऑनलाइन जांच में हुआ खुलासा

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >