Jharkhand Breaking News Live: बैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू ट्रेन में मंगलसूत्र छीन कर भाग रहे उचक्के को दबोचा

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए Prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:43 AM. 24 Apr 23 11:13 PM. 23 Apr

बैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू ट्रेन में मंगलसूत्र छीन कर भाग रहे उचक्के को दबोचा

मधुपुर : बैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू ट्रेन में सफर कर रही महिला का मंगलसूत्र रखा बैग छीनकर भाग रहे उचक्के का पीछा करते हुए महिला ट्रेन से कूद गयी और एक उचक्के को पकड़ लिया. इसके बाद भाग रहे उच्चके को रेल यात्रियों ने पकड़कर आरपीएफ के हवा���े कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के बर्नपुर के हीरापुर थाना क्षेत्र के शांति नगर की निवासी महिला रेल यात्री सुमन बर्मन मधुपुर अपनी बहन के घर आयी हुई थी. वह रविवार की सुबह बैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू सवारी ट्रेन में सवार होकर आसनसोल वापस लौट रही थी. इसी क्रम में काशीटांड़ से ट्रेन खुलने के बाद एक उचक्का महिला यात्री से लेडीज पर्स छीन कर ट्रेन से कूद गया. घटना के बाद महिला चीखने-चिल्लाने लगी और वह भी चलती ट्रेन से काशीटांड़ स्टेशन पर कूद पड़ी. हो-हल्ला सुनने पर वहां मौजूद लोगों ने उच्चकों को पकड़ लिया. उसके पास से बरामद पर्स की जांच की, लेकिन पर्स खाली मिला. महिला ने बताया कि पर्स में नगद 6500 रुपये और मंगलसूत्र था. इसकी जानकारी जामताड़ा आरपीएफ को दी गयी. पूछताछ के दौरान पकड़े गए उच्चके ने आरपीएफ को बताया कि उसके साथ दो और साथी ट्रेन में थे, जिसे वह नगद 6500 रुपये और मंगलसूत्र दे दिया. उसे वह दोनों लेकर भाग गये. आरपीएफ जामताड़ा के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए उचक्का का नाम मंगल कोल है. वह देवघर जिले के जसीडीह थाना अंतर्गत मथुरापुर के तिलैया गांव का रहने वाला है.

4:43 AM. 24 Apr 23 11:13 PM. 23 Apr

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का रिम्स में चल रहा इलाज

रांची : पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को हजारीबाग जेल से रिम्स में भर्ती कराया गया है. उनको रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती किया गया है. उनको नेत्र रोग और कैंसर रोग विशेषज्ञ के डॉक्टर देख रहे हैं. उनको हजारीबाग जेल से तीन दिन पूर्व रिम्स लाया गया था.

4:43 AM. 24 Apr 23 11:13 PM. 23 Apr

पलामू के एनएच 98 के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

पलामू : मेदिनीनगर -औरंगाबाद मुख्य पथ एनएच 98 नावा बाजार पावर सब स्टेशन के समीप लाइन होटल के पास कार और बाइक के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसे में कंडा निवासी प्रदीप भुईयां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं श्रवण भुईयां गंभीर रूप से घायल है. नावा बाजार थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल श्रवण को इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच हॉस्पिटल पहुंचाया.

4:43 AM. 24 Apr 23 11:13 PM. 23 Apr

पलामू में ईंट भट्ठा संचालक मिथिलेश यादव की गोली मारकर हत्या

पलामू : सिलदाग स्कूल के पास ईंट भट्ठा संचालक मिथिलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया गया कि बाइक पर सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

1:33 AM. 24 Apr 23 8:03 PM. 23 Apr

इचाक में वज्रपात से महिला की मौत, बैल चराने गई थी खेत

इचाक( हजारीबाग), रामशरण शर्मा. हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड के अलौंजा कला गांव में हुई वज्रपात की घटना में महिला कुंती देवी (40 वर्ष) की मौत हो गई. घटना करीब पांच बजे शाम की है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला बैल चराने के लिए खेत की ओर गई थी. इसी दौरान तेज बारिश व ओलावृष्टि के बीच वज्रपात के चपेट में आ गई और मूर्छित होकर खेत में ही गिर गई, मवेशी चरा रहे अन्य लोगों ने हो-हल्ला किया. इसके बाद ग्रामीण महिला को आनन-फानन में आरोग्य अस्पताल हजारीबाग ले गए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला के दो बच्चे है. दोनों बच्चे, पति समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम छा गया है.

1:33 AM. 24 Apr 23 8:03 PM. 23 Apr

रातू थाना में रखे जब्त वाहनों में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुकसान

रातू थाना में रखें जब्त वाहनों में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा जब्त वाहनों में लगी आग से भारी नुकसान हुआ है. हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए Prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >