बंदगांव में श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा व हरि संकीर्तन को लेकर बैठक आयोजित
बंदगांव, अनिल तिवारी. कराईकेला थाना के ईचाहातु में आगामी 27 अप्रैल से श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा तथा हरि संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर आयोजन की तैयारियां की जा रही है. इस कार्यक्रम को लेकर ईचाहातु में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष रतिकांत प्रधान ने किया. जहां मुख्य रुप से पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डा. विजय सिंह गागराई भी उपस्थित हुये. इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने समाजसेवी डा. विजय सिंह गागराई को कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 27 अप्रैल से शुरु होकर 5 मई तक श्री श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा तथा हरि संकीर्तन किया जाएगा. जहां वाराणसी काशी से बाबा जनकदेव जी महाराज की अगुवाई में यह संपन्न कराया जाएगा. इसके तहत 27 अप्रैल की सुबह छह बजे कलश निकाली जाएगी, जबकि शाम में मण्डप पूजा किया जाएगा. वहीं 28 अप्रैल को वेदी निर्माण, मण्डप पूजन, एवं मूर्तियों का संस्कार किया जाएगा. 29 अप्रैल को वेदी व मण्डप पूजन के साथ मूर्तियों का अधिवास किया जाएगा. 30 अप्रैल को अरही मंथन पूजन के साथ हवन प्रारंभ होगा साथ ही मूर्तियों का अधिवास किया जाएगा. 1 मई सोमवार को मण्डप पूजन, हवन, मूर्तियों का अधिवास, 2 मई को मण्डप पूजन, हवन, शिखर स्नान, नगर भ्रमण किया जाएगा. 3 मई को पूजन, मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा, विशेष हवन, पूर्णाहूति किया जाएगा. साथ ही इस दिन महाभंडारा के साथ हरि संकीर्तन प्रारंभ किया जाएगा. 4 मई को हरि संकीर्तन व 5 मई को हरि संकीर्तन का समापन किया जाएगा. इस मौके पर रतिकांत प्रधान, दुर्गाचरण प्रधान, शंशाक प्रधान, अश्वनी प्रधान, संजय प्रधान, पूर्णचंद्र प्रधान, पवन प्रधान समेत अन्य मौजूद थे.