डुमरी रेफरल अस्पताल के समक्ष महाधरना आज
डुमरी. 11 सूत्री मांगों को लेकर बहुजन सदान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा और अभिभावक एकता मंच संयुक्त रूप से सोमवार को डुमरी रेफरल अस्पताल के सामने महाधरना देगा. प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष बैजनाथ महतो ने दी. उन्होंने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों की पदस्थापना, महिला चिकित्सक की पदस्थापना, डेप्यूटेशन किये गये अस्पताल के जीएनएम और एएनएम को वापस लाने, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एम्बुलेंस, ब्लड बैंक और दवा की व्यवस्था करने, निमियाघाट और भंडारो उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की बहाली करने समेत ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर महाधरना दिया जायेगा.