माओवादियों का 14 व 15 अप्रैल को बंद
चतरा के लावालौंग में मुठभेड़ के दौरान इनामी पांच नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन ने 14 व 15 अप्रैल को पश्चिमी झारखंड व दक्षिणी बिहार बंद की घोषणा की है. पश्चिमी झारखंड में चतरा, लोहरदगा, लातेहार, गुमला जिले आते हैं. माओवादी बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से जिलों को अलर्ट किया गया है. बंद से प्रेस, दूध और एंबुलेंस को मुक्त रखा गया है. दक्षिणी बिहार के जिलों में गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर मुख्य रूप से माओवादी संगठन का प्रभाव है. इस संबंध में नक्सली संगठन द्वारा गया के रौशनगंज थाना क्षेत्र में बिहार-झारखंड रिजनल कमेटी की ओर से पर्चा चिपकाया गया था.
यहां पढ़ें विस्तृत में
Naxal Bandh: 5 नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में दो दिवसीय नक्सल बंद शुरू, जानें कहां दिख सकता है असर