Jawan Box Office Collection Day 11: दूसरे वीकेंड पर भी जवान की धुआंधार पारी जारी, रविवार को किया इतना कलेक्शन

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Sep 2023 1:56 PM

विज्ञापन

Jawan Box Office Collection Day 11: शाहरुख खान की जवान हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी अपना जलवा बरकरार रखा और इसने रविवार को धुआंधार कमाई कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. आइये जानते हैं 11वें दिन का कलेक्शन....

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर एक्शन फिल्म जवान का क्रेज दर्शकों में अब भी बरकरार है. मूवी को देखने के लिए थियेटर्स में लंबी लाइनें हैं.

undefined

जवान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बढ़त और राज करना जारी रखा है. पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली.

undefined

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक की रिपोर्ट के अनुसार अपने दूसरे रविवार को जवान ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 35 करोड़ की कमाई की.

undefined

जिसके बाद एटली की ओर से निर्देशित फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 475.78 करोड़ हो गया है. इसकी रफ्तार को देखते हुए, यह आश्चर्य की बात नहीं होगी कि फिल्म तीसरे हफ्ते में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू ले.

undefined

बता दें कि जवान ने अपने दूसरे शनिवार को 31 करोड़ का कारोबार किया. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 700 करोड़ का सकल आंकड़ा पार कर लिया है.

undefined

रविवार को जवान फिल्म के लिए थियेटर्स में 47% ऑक्युपेंसी रही. इवनिंग और दोपहर के शोज में 60 प्रतिशत के बराबर दर्शक जवान को देखने पहुंचे थे.

undefined

शाहरुख खान की जवान 400 करोड़ क्लब में सबसे तेजी से प्रवेश करने वाला पहली हिंदी फिल्म बन गई. इसने पठान, गदर 2, बाहुबली, केजीएफ 2 जैसी मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

undefined

जवान का निर्देशन एटली ने किया है. इसमें नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ शाहरुख खान कई भूमिकाओं में हैं. उनके अलावा, संजीता भट्टाचार्य, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक और आलिया कुरैशी ने शाहरुख की टीम की छह लड़कियों के रूप में अभिनय किया.

undefined

सपोर्टिंग रोल में रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर, मुकेश छाबड़ा, योगी बाबू और एजाज खान नजर आए थे. फिल्म में अभिनेता संजय दत्त और दीपिका पादुकोण कैमियो भूमिका में नजर आये.

undefined

जवान की सफलता के बारे में बात करते हुए, शाहरुख ने कहा, ‘हमें ऐसा मौका बहुत कम मिलता है कि हम एक फिल्म के साथ इतने साल जी सकें. जवान कोविड और समय की कमी के कारण चार साल से हमारे साथ है. हम दर्शकों के शुक्रगुजार हैं कि उन्हें फिल्म पसंद आई.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola